Ali Fazal -Richa Chadha Become Parents: अली फजल और ऋचा चड्ढा जल्द पेरेंट्स बनने वाले हैं। कपल के घर जल्द नन्हा मेहमान आने वाला है। कपल ने सोशल मीडिया पर फैंस को ये गुडन्यूज दी है। फैंस कपल को ढेर सारी बधाई दे रहे हैं। ऋचा और अली ने साल 2022 में शादी की थी। कपल ने लॉकडाउन के समय ही अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल कर दिया था। दोनों अपने जीवन के नए पड़ाव के लिए बेहद एक्साइटेड हैं। कपल ने अपने इंस्टाग्राम पर फोटो पोस्ट करते हुए लिखा, 1+1= 3 । दूसरी फोटो में अली और ऋचा रोमांटिक पोज में एक-दूसरे की तरफ देख रहे हैं।
कपल ने इन फोटो को शेयर करते हुए कैप्शन लिखा, एक छोटे से दिल की धड़कन हमारी दुनिया में सबसे तेज आवाज होती है। एक्ट्रेस अपनी लाइफ के नए फेज को लेकर काफी एक्साइटेड हैं।
मां बनने वाली हैं ऋचा चड्ढा
कपल को फैंस बधाई दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, आप दोनों को ढेर सारी शुभकामनाएं। दूसरे यूजर ने लिखा, मुबारक हो आप दोनों को। तीसरे यूजर ने लिखा, मिन्नी गुड्डू भैया। मृणाल ठाकुर, आयुष्मान खुराना समेत कई कलाकार ने कपल को बधाई दी है। ऋचा और अली की पहली मुलाकात फुकरे के सेट पर हुई थी। कपल ने लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट किया था। साल 2022 में कपल ने परिवार और दोस्तों के बीच में शादी के सात फेरे लिए। दोनों ने हाल ही में फिल्म गर्ल्स विल भी गर्ल्स को प्रोड्यूस किया है। फिल्म ने 2 sundance अवॉर्ड जीते हैं।
