Akshay Oberoi's Next is Shah Rukh Khan's King: अक्षय ओबेरॉय बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई बड़े-बड़े बजट की फिल्में कर फैन्स के बीच अपनी अलग पहचान बना चुके हैं। 2 अक्टूबर के दिन अक्षय ओबेरॉय को वरुण धवन-जान्हवी कपूर की रोमाटिक कॉमेडी मूवी 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' (Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari) में देखा जाएगा। इस मूवी का दर्शकों को बड़ी बेताबी से इंतजार है। ऐसे में अब अक्षय ओबेरॉय (Akshay Oberoi) को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। हाल ही में जूम के साथ बात करते हुए अक्षय ओबेरॉय ने बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि वो बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म 'किंग' (King) का हिस्सा होंगे।
'किंग' का हिस्सा बने अक्षय ओबेरॉय
जूम से बात करते हुए अक्षय ओबेरॉय ने शाहरुख खान की 'किंग' का हिस्सा होने की खबरों पर पक्की मुहर लगा दी है। उन्होंने कहा, 'सिद्धार्थ और ममता आनंद मेरी लाइफ की वफादारी हैं। उनका जब कॉल आया किंग के लिए मैंने कोई सवाल नहीं पूछा बस फ्लाइट में बैठके पहुंच गया पोलैंड।'
सिद्धार्थ आनंद और ममता आनंद के बारे में बात करते हुए अक्षय ओबेरॉय ने कहा, 'उनका मेरे करियर को बनाने में बड़ा महत्व रहा है। मैंने उनके साथ 'फ्लेश' नाम का एक शो किया था। इसके बाद मुझे फाइटर मिली और इसके माध्यम से मैं ऑडियंस के सामने आपना टैलेंट दिखा पाया। फाइटर के पहले मैंने 10-12 साल काम किया लेकिन उस फिल्म ने मुझे पहचान दिलाई। मुझे उनके साथ काम करने में मजा आता है और वो मेरी फैमिली की तरह हैं। अक्सर आप फिल्म के सेट पर एक कम्फर्ट जोन को तलाशने में रहते हैं लेकिन यहां ऐसा नहीं है वो मेरी फैमिली हैं और वो मेरे साथ खड़े हैं।'
शाहरुख खान के साथ सीन्स शूट करने पर अक्षय ओबेरॉय ने बताया, 'नहीं अभी तक ऐसा नहीं हुआ है।' कुछ भी कहने से पहले अक्षय ओबेरॉय ने यह क्लियर कर दिया है कि उन्हें यह नहीं पता है कि वो शाहरुख खान के साथ कब स्क्रीन शेयर करेंगे। अक्षय ने स्क्रिप्ट के बारे में उनसे अभी तक यह पूछा नहीं है कि उनके सीन्स शाहरुख खान के साथ है या नहीं।
