अक्षय कुमार के बेटे आरव अपनी पर्सनालिटी को लेकर काफी ज्यादा चर्चा में बने हुए रहते हैं। आरव अभी केवल 22 साल के हैं, लेकिन हाइट के मामले में वो अपने पिता को भी कड़ी टक्कर दे रहे हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर आरव का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आरव सिमर भाटिया के साथ नजर आ रहे हैं।
अक्षय कुमार के बेटे आरव मार्शल आर्ट्स भी करते हैं। जिसे लेकर वो सुर्खियां बटोरते हैं, लेकिन इस बार वो कैमरे में सिमर भाटिया के साथ कैद हो गए है। दरअसल दोनों हुमा कुरैशी की ईद पार्टी से वापस आ रहे थे और मीडिया के कैमरों ने उन्हें घेर लिया। हालांकि मीडिया के सामने आरव मुस्कुराते नजर आए। वही आरव कार के अंदर बैठकर सिमर भाटिया से बातचीत करते नजर आए जो फैंस को पसंद आ रहे हैं। बता दें सिमर भाटिया अक्षय कुमार की भतीजी हैं। जो जल्द ही फिल्म इक्कीस में नजर आने वाली है।
राजेश खन्ना से हुई तुलना
वीडियो देखने के बाद सभी आरव की काफी ज्यादा तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा-बहुत सुन्दर है। थोड़ा-थोड़ा राजेश खन्ना जैसा लगता है। वही दूसरे ने लिखा-ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पैट कमिंस जैसा लग रहा है। तीसरे ने लिखा-वह बॉलीवुड में डेब्यू क्यों नहीं कर रहे हैं?। चौथे ने लिखा-राजेश खन्ना जैसा दिखता है।
कौन है वो मिस्ट्री गर्ल
इस दौरान आरव ने काले रंग का कुर्ता और सफेद पायजामा कैरी किया था, जिसमें वो काफी ज्यादा स्मार्ट लग रहे थे। ईद की पार्टी में आरव के साथ नजर आने वाली लड़की को कुछ नेटिजन्स रूमर्ड गर्लफ्रंड बता रहे तो कुछ चचेरी बहन बोल रहे हैं। कुछ फैंस का कहना है कि वो चचेरी बहन नाओमिका सरन है, जो राजेश खन्ना की पोती है। सिमर भाटिया अगस्त्य नंदा के साथ श्रीराम राघवन की अपकमिंग मूवी 'इक्कीस' में नजर आएंगी।
