बॉलीवुड

31 साल बाद एक साथ स्टेज पर आए अक्षय कुमार-शिल्पा शेट्टी, एक्स कपल ने 'चुरा के दिल मेरा' किया रीक्रिएट

Shilpa Shetty-Akshay Kumar Dance Together: मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी की जोड़ी एक बार फिर से साथ नजर आई। शिल्पा शेट्टी और अक्षय कुमार ने स्टेज पर डांस कर सबका दिल जीत लिया। सफेद साड़ी में शिल्पा ने अक्षय के साथ ऐसे ठुमके लगाए कि अब यह क्लिप जमकर वायरल हो रही है।

Image

Shilpa Shetty-Akshay Kumar Dance Together

Shilpa Shetty-Akshay Kumar Dance Together: बॉलीवुड की फेवरेट जोड़ी में से एक अक्षय कुमार ( Akshay Kumar) और शिल्पा शेट्टी( Shilpa Shetty) 31 साल बाद एक साथ नजर आए। एक मीडिया इवेंट के दौरान दोनों साथ में स्टेज पर डांस करते दिखे। लंबे समय बाद अपने पसंदीदा कपल को साथ देखकर फैंस का भी दिन बन गया। और खुशी डबल तब हुई जब अक्षय-शिल्पा ने अपना फेवरेट शो चुरा के दिल मेरा पर डांस किया। अब यह क्लिप जमकर वायरल हो रही है। आइए इस वीडियो पर एक नजर डालते हैं।

अक्षय कुमार ( Akshay Kumar) और शिल्पा शेट्टी ( Shilpa Shetty) एक साथ मीडिया इवेंट में नजर आए। इस मौके पर कपल ने स्टेज पर अपना वायरल गाना 'चुरा के दिल मेरा' पर डांस किया। शिल्पा शेट्टी सफेद साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही थी वहीं अक्षय कुमार ने भी सफेद कोट पहना हुआ था। जोड़ी ने स्टेज पर गाने के स्टेप दोहराए और पुरानी यादें ताजा की। दोनों को साथ में थिरकता देखकर लोगों को मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी फिल्म की याद आ गई। बता दें कि 31 साल बाद कपल किसी इवेंट में एक साथ दिखाई दिया है। दोनों को दोबारा साथ देखकर फैंस ने खूब प्यार लुटाया और कहा कि आज भी ये जोड़ी हिट है, दोनों को साथ में काम करना चाहिए। वहीं एक यूजर ने लिखा कि इन्हें देखकर कोई नहीं कह सकता कि 31 साल पहले यह डांस किया था।

एक्स कपल हैं शिल्पा-अक्षय

बताते चले कि शिल्पा शेट्टी और अक्षय कुमार एक दूसरे से प्यार करते थे। शिल्पा शेट्टी अक्षय के लिए काफी सीरियस थी और शादी करना चाहती थी। शिल्पा को डेट करते-करते अक्षय कुमार का दिल ट्विंकल खन्ना पर आ गया और बाद में दोनों ने शादी कर ली। उसके बाद शिल्पा शेट्टी ने राज कुन्द्रा से शादी की थी।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article