बॉलीवुड

'हाउसफुल 5' की कमाई देख खुशी से झूम उठे अक्षय कुमार, सोशल मीडिया पर फैंस को दिया छोटा सा तोहफा

  • Authored by: अभय
  • Updated Jun 9, 2025, 08:38 PM IST

Akshay Kumar Share BTS Video Housefull 5: बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने अपनी फिल्म हाउसफुल 5 (Housefull 5) की ओपनिंग वीकेंड पर शानदार कमाई देखने के बाद एक धांसू वीडियो अपने सोशल मीडिया हैंडल से शेयर किया है। जो इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है।

Image

Akshay Kumar Share BTS Video Housefull 5

Akshay Kumar Share BTS Video Housefull 5: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार अक्षय कुमार (Akshay Kumar) इन दिनों अपनी नई फिल्म हाउसफुल 5 (Housefull 5) को लेकर चर्चा में है। अक्षय कुमार की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक कमाई करती नजर आ रही हैं। फिल्म की कमाई के साथ-साथ कहानी और बाकी चीजों को लेकर भी खूब चर्चा हो रही है। इसी बीच अक्षय कुमार ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से फिल्म हाउसफुल से जुड़ा एक वीडियो शेयर किया है। अक्षय कुमार का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। तो चलिए जानते हैं अक्षय कुमार ने जो वीडियो शेयर किया उसमें क्या खास है।

अक्षय कुमार ने शेयर किया 'हाउसफुल 5' से जुड़ा वीडियो

अक्षय कुमार की फिल्म हाउसफुल 5 एक बार फिर से चर्चा में आ गई हैं। अक्षय कुमार ने अभी हाल ही में फिल्म हाउसफुल 5 से जुड़ा एक वीडियो शेयर किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक बीटीएस वीडियो शेयर किया, जिसमें रिहर्सल के दौरान का मस्तीभरा माहौल दिख रहा है। इस वीडियो के साथ-साथ कैप्शन भी लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है। अक्षय कुमार ने कैप्शन में लिखा, 'हाउसफुल 5 को इस वीकेंड मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद मैं अभी भी खुशी के मारे डांस रहा हूं। आपका प्यार और हंसी के लिए शुक्रिया। यहां रिहर्सल्स से एक छोटा सा बीटीएस वीडियो है, जो आपको और भी खुश कर देगा।' अक्षय कुमार का ये वीडियो सोशस मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

फिल्म में नजर आए ये स्टार्स

हाउसफुल 5 में अक्षय कुमार के साथ अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan), रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh), जैकलीन फर्नांडिस (Jacqueline Fernandez), नरगिस फाखरी (Nargis Fakhri), सोनम बाजवा (Sonam Bajwa), संजय दत्त (Sanjay Dutt), और जॉनी लीवर (Johnny Lever) जैसे सितारे अहम रोल में नजर आए। अक्षय कुमार के वीडियो को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article