Akshay Kumar on Cyber Crime Awareness: बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ( Akshay Kumar) ने हाल ही में साइबर क्राइम से जुड़ा बड़ा खुलासा किया है। अक्टूबर 2025 को साइबर अवेरनेन्स मंथ के रूप में मनाया जा रहा है। इस मौके पर अक्षय कुमार एक इवेंट में शामिल हुए। जहां पर एक्टर ने अपने साथ हुई एक घटना का जिक्र किया। यह घटना अक्षय कुमार के साथ नहीं बल्कि उनकी 13 साल की बेटी नितारा के साथ हुई। अक्षय कुमार ने मंच पर लोगों को साइबर क्राइम से बचने का तरीका बताते हुए इस घटना के बारे में बताया। जिसे सुनकर हर कोई हैरान हो गया। इसके बाद अभिनेता ने महाराष्ट्र सीएम से एक गुहार भी लगाई। जो स्कूल में पढ़ रहे बच्चों के लिए है। आइए बताते हैं क्या है पूरा मामला
अक्षय कुमार की बेटी से मांगी न्यूड पिक्स
अक्षय कुमार ने बताया, " मेरी 13 साल की बेटी नितारा अनलाइन गेम खेल रही थी, यह ऐसा गेम था जिसे आप अन्य-अनजान लोगों के साथ भी खेल सकते हैं। गेम खेलते हुए एक अनजान मैसेज आया, जिसमें पूछा गया 'आप लड़की हो या लड़का?' नितारा ने लड़की जवाब दिया, जैसे ही उसने यह मैसेज भेजा, तुरंत दूसरा मैसेज आया कि आप मुझे न्यूड फोटो भेज सकते हो? नितारा ने तुरंत गेम बंद किया और यह बात अपनी माँ ट्विंकल खन्ना को बताई।"
अक्षय कुमार ( Akshay Kumar) ने कहा कि यह किसी के साथ भी हो सकता है और यहीं से अपराध की शुरुआत होती है। इस उम्र में बच्चों को समझ नहीं आता कि वह आगे क्या करें, अक्षय कुमार ने इस घटना का जिक्र करते हुए लोगों में जागरूकता फैलाने का काम किया। यही नहीं एक्टर ने महाराष्ट्र सीएम से गुजारिश की कि वह स्कूल में एक ऐसा पीरियड लागू करवाए जहां साइबरक्राइम के बारे में पढ़ाया जाए। साथ ही बच्चों की स्कूल बुक में भी ऐसा एक चैप्टर जरूर होना चाहिए, जिसमें ऐसे अपराधों को पहचाने और बचने के बारे में बताया जाए। उनकी इस वीडियो पर फैंस भी अपनी राय दे रहे हैं। लोगों का कहना है कि बच्चे इसका ज्यादा शिकार होते हैं और उन्हें जल्दी टारगेट किया जा सकता है। अक्षय कुमार की यह पहल सोचने लायक है।
