Akshay Kumar talk about his Son's Carrer: बॉलीवुड के मिस्टर खिलाड़ी अक्षय कुमार( Akshay Kumar) पिछले 37 साल से इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। इंडस्ट्री के सबसे एक्टिव एक्टर कहे जाने वाले अक्षय कुमार दिन-रात मेहनत करते हैं। अक्षय कुमार की मेहनत उनकी फिल्मों में साफ नजर आती है। हाल ही में वह जॉली एलएलबी 3 में दिखाई दिए थे, जो हिट साबित हुई। अक्षय कुमार कहने को तो फिल्मी परिवार से आते हैं। लेकिन, उनके खुद के बच्चे फिल्मों में काम नहीं करना चाहते। जी हां आपने सही सुना, यह हम नहीं खुद अक्षय कुमार कह रहे हैं। अक्षय कुमार ने बताया कि उनका बेटा आरव कुमार फिल्मों में काम नहीं करना चाहता।
एबीपी न्यूज लाइव के साथ बात करते हुए अक्षय कुमार ने बताया कि मैं एक सख्त बाप नहीं हूं। यह काम ट्विंकल ( Twinkle Khanna) का है। वह एक स्ट्रिक्ट मॉम है, वह हम तीनों आरव-नितारा और मुझे संभालती है। अक्षय कुमार ने बताया कि मैं अपने बेटे आरव( Aarav Kumar) के साथ दोस्त की तरह रहता हूं। अपने बेटे की पढ़ाई के बारे में बात करते हुए अक्षय ने बताया कि वह पढ़ाकू है, जल्दी बड़ा हो गया , पढ़ने में वह अपनी मम्मी पर गया है। बता दें कि आरव लंदन में रहकर पढ़ाई कर रहा है।
इस फील्ड में करियर बनाना चाहता है आरव कुमार
अपने बेटे के फिल्मी करियर पर बात करते हुए अक्षय ने कहा, "वह फिल्मों में नहीं आना चाहता। उसने मुझसे सीधे कहा है, ' पापा मेरे को नहीं आना ।' मैंने उसे मेरी प्रोडक्शन कंपनी भी संभालने को कहा था , लेकिन वह ऐसा नहीं करना चाहता। वह फैशन में ही रहना चाहता है। वह एक डिजाइनर बनना चाहता है। वह इस समय फैशन सीख रहा है और इस जीवन में वह बहुत खुश है। मैं चाहता हूं कि वह फिल्मों में आए, लेकिन मैं उसके फैसले से भी खुश हूं।"
इसके अलावा अक्षय कुमार( Akshay Kumar) ने फिल्मों के ओटीटी पर आने की बात कही। एक्टर का मानना है कि 6 महीने की बजाए 3 महीने का टाइम सही है। हम दिन के आखिर में ओटीटी पर देखना पसंद करते हैं, जिसके लिए हम पे भी करते हैं। अक्षय कुमार ने ओटीटी का बचाव किया।
