Bhooth Bangla Release Date out: बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार ने क्रिसमस के मौके पर अपने फैंस को तोहफा दिया था। उन्होंने वेलकम टू जंगल का एक टीजर शेयर किया, जिसे देखकर लोग गदगद हो गए थे। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म वेलकम टू जंगल साल 2026 में ही रिलीज हो सकती है। इस बीच अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म भूत बंगला को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। मेकर्स ने फिल्म की नई रिलीज डेट से पर्दा उठा दिया है। आइए नजर डालते है रिपोर्ट पर...
भूत बंगला इस दिन होगी रिलीज
बालाजी मोशन पिक्चर्स ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को अपडेट करते हुए अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म भूत बंगला को लेकर एक अपडेट दिया है। मूवी का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, 'बंगले से एक खबर आई है दरवाजे 15 मई साल 2026 को खुलेंगे।' इसका मतलब अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला 15 मई 2026 को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। अक्षय कुमार की मूवी भत बंगला का ये पोस्टर इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस पोस्टर को देखकर लोग खुशी से खिलखिला उठे हैं। पहले ये फिल्म 2 अप्रैल 2026 को रिलीज होने वाली थी। लोगों का ये मानना है कि धुरंधर 2 की वजह से मेकर्स ने रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया है। धुरंधर 2 इसी साल 19 मार्च को रिलीज होगी। बता दें कि अक्षय कुमार की फिल्म 'भूत बंगला' एक हॉरर-कॉमेडी है, जिसे प्रियदर्शन डायरेक्ट कर रहे हैं और इसमें अक्षय के साथ वामिका गब्बी, तब्बू और परेश रावल जैसे कलाकार नजर आने वाले हैं।
धुरंधर ने मचाया तहलका
बताते चलें कि रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर ने 33 दिनों के अंदर घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 831 रुपये करोड़ का बिजनेस कर लिया है। वहीं वर्ल्डवाइड फिल्म ने 1200 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। अब देखना ये दिलचस्प होगा कि फिल्म धुरंधर 2 कैसा परफॉर्म करती है।
