Akshay Kumar on Money Minded Allegation: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार अक्षय कुमार (Akshay Kumar) इन दिनों अपनी हाल ही रिलीज हुई फिल्म जॉली एलएलबी 3 (Jolly LLB 3) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म जॉली एलएलबी 3 ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रखा है। इन सब के बीच अक्षय कुमार का एक नया इंटरव्यू सामने आया है। इस इंटरव्यू के दौरान अक्षय कुमार अपनी फिल्मों के साथ-साथ पर्सनल लाइफ से जुड़े कई बड़े खुलासे करते नजर आए। इस दौरान अक्षय कुमार ने अपने ऊपर लगने वाले आरोपों का भी जवाब दिया। तो चलिए जानते हैं अक्षय कुमार ने अपने नए इंटरव्यू में क्या बोला है।
मनी माइंडेड होने के आरोप पर अक्षय कुमार ने कही ये बात
एक्टर अक्षय कुमार एक बार फिर से खबरों में आ गए हैं। इस बार वजह अक्षय कुमार की कोई फिल्म नहीं बल्कि एक इंटरव्यू है। इस इंटरव्यू के दौरान अक्षय कुमार ने मनी माइंडेड होने के आरोप पर जवाब दिया। न्यूज शो आप की अदालत (Aap Ki Adalat) में अक्षय कुमार ने कहा कि 'अगर पैसा कमाया है तो लूट के नहीं कमाया। मैंने काम करके कमाया है। 8 साल से मैं सबसे ज्यादा टैक्स देने वाला सिलेब्रिटी हूं। तो क्या ये मनी-माइंडेड होने का सबूत है? पैसा जिंदगी का जरूरी हिस्सा है, प्रैक्टिकल होना पड़ता है।' अक्षय कुमार ने आगे कहा कि 'पैसे कमाता हूं, टैक्स देता हूं, और उन पैसों से काफी सेवा करता हूं। ये मेरा धर्म है। बाकी चाहे कुछ भी कहे, मैं कुछ विश्वास नहीं करता। अगर आपको फीते काटने से पैसा मिलता है तो क्या प्रॉब्लम है? वो पैसा देने को तैयार है? जब तक आप किसी से चोरी नहीं कर रहे, जब तक आप किसी को लूट नहीं रहे हो, जब तक आप मेहनत कर रहे हैं तब तक कोई प्रॉब्लम नहीं है।' अक्षय कुमार का ये बयान खूब वायरल हो रहा है।
फिल्म ने मचाया धमाल
अक्षय कुमार के बयान की तरह उनकी फिल्म जॉली एलएलबी 3 भी बड़े पर्दे पर धमाल मचा रही है। फिल्म जॉली एलएलबी 3 ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है। अक्षय कुमार के बयान को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
