बॉलीवुड

Akshay-Tiger को देखने आई बेकाबू भीड़ के बीच जमकर चली चप्पल, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Feb 27, 2024, 10:30 AM IST

अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ इन दिनों अपनी फिल्म बड़े मियां और छोटे मियां के प्रमोशन में बिजी हैं। दोनों एक्टर्स फिल्म के प्रमोशन के लिए लखनऊ पहुंचें थे। दोनों सुपरस्टार को देखने के लिए वहां लोगों की भीड़ उमड़ पड़ीं। इवेंट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Image

Akshay kumar-Tiger Shroff (credit pic : instagram)

Akshay-Tiger Viral Video: अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) अपनी अपकमिंग फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' (Bade Miyan Chote Miyan) के प्रमोशन में बिजी हैं। दोनों फिल्म के प्रमोशन के लिए लखनऊ पहुंचे थे। एक्टर्स को देखने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। भीड़ को काबू करने के लिए पुलिस को लाठी चार्ज करना पड़ा। सोशल मीडिया पर इवेंट का वीडियो वायरल हो रहा है। अक्षय और टाइगर फिल्म के प्रमोशन के लिए लखनऊ के घंटाघर पहुंचें थे। दोनों एक्टर्स ने स्टंट करते हुए स्टेज पर एंट्री ली। दोनों स्टार्स को देखकर पब्लिक एक्साइमेंट में चिखते हुए नजर आ रही हैं।

दोनों एक्टर्स को देखने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस इवेंट में पथराव में भी हुआ था। लेकिन वो इवेंट से बाहर हुआ था। इसलिए इवेंट बिना किसी रुकावट के हुआ। दोनों एक्टर्स को साथ में देखना फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं हैं।

भीड़ में लोगों ने एक-दूसरे चप्पल

बताया गया कि दोनों एक्टर्स को देखने के लिए इतनी भीड़ जुटी थी कि गहमागहमी के माहौल हो गया था। इस दौरान भीड़ में लोगों ने एक-दूसरे पर चप्पल चलाए। बेकाबू भीड़ को शांत करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। वहीं, फिल्म की बात करें तो बड़े मियां छोटे मियां 10 अप्रैल 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में टाइगर, अक्षय के साथ सोनाक्षी सिन्हा, मानुषी छिल्लर और आलिया एफ मुख्य भूमिका में हैं। ये एक एक्शन थ्रिलर मूवी होगी। फिल्म को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article