बॉक्स ऑफिस

Article 370 Box Office Collection: यामी गौतम की आर्टिकल 370 ने पास किया मंडे टेस्ट, बॉक्स ऑफिस पर की छप्परफाड़ कमाई

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Feb 27, 2024, 09:36 AM IST

Article 370 Box Office Collection: यामी गौतम की फिल्म आर्टिकल 370 को लोगों ने खूब पसंद किया है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही हैं। फिल्म में यामी के साथ प्रियामणि, अरुण गोविल और किरण करमरकर मुख्य भूमिका में हैं। आइए जानते हैं फिल्म ने कितने करोड़ का बिजनेस किया।

Image

Article Box Office Collection (credit Pic: Instagram)

Article 370 Box Office Collection: यामी गौतम (Yami Gautam) और प्रियामणि (Priyamani) स्टारर 'आर्टिकल 370' बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं। फिल्म को दर्शक और क्रिटिक्स का भरपूर रिस्पॉन्स मिला है। फिल्म में यामी के साथ अरुण गोविल और किरण करमरकर मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म की कहानी कश्मीर से आर्टिकल 370 को हटाने पर आधारित है। इस फिल्म का निर्देशन आदित्य सुहास जंभाले ने किया है। फिल्म को आदित्य धर, लोकेश धर और ज्योति देशपांडे ने मिलकर प्रोड्यूस किया है। फिल्म 23 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। आइए जानते हैं फिल्म ने चौथे दिन कितने करोड़ की कमाई की है।

यामी की फिल्म ने पहले दिन5.75 करोड़ की कमाई की। फिल्म ने दूसरे दिन 7.5 करोड़ और तीसरे दिन फिल्म ने 9.65 करोड़ की कमाई की थी। फिल्म ने ओवरसीज को मिलाकर 26. 8 करोड़ की कमाई की है।

यामी की फिल्म ने पार किया मंडे टेस्ट

Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने चौथे दिन 3.5 करोड़ की कमाई की है। फिल्म ने कुल मिलाकर 31. 8 करोड़ की कमाई की है। आर्टिकल 370 के साथ विद्युत जामवाल की फिल्म क्रैक सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 12.95 करोड़ की कमाई की है। यामी की फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त बना हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अपने भाषण में फिल्म का जिक्र किया था। पॉलिटिकल ड्रामा फिल्म को राजनैतिक पार्टी का भी सपोर्ट मिल रहा है।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article