बॉलीवुड

'Bhool Bhulaiyaa 4' में कार्तिक आर्यन को टक्कर देंगे अक्षय कुमार, Kiara Advani की भी होगी री-एंट्री !! भूषण कुमार ने कर दिया खुलासा

Akshay Kumar-Kiara Advani in Bhool Bhulaiyaa 4: कार्तिक आर्यन की फिल्म 'भूल भुलैया 3' (Bhool Bhulaiyaa 3) के निर्माता भूषण कुमार ने फिल्म के नेक्स्ट पार्ट को लेकर बड़ा खुलासा किया है। भूषण कुमार ने बताया कि 'भूल भुलैया 4' अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और कियारा आडवाणी को कास्ट किया जाएगा।

Image

Akshay Kumar and Kiara Advani in Bhool Bhulaiyaa 4

Akshay Kumar-Kiara Advani in Bhool Bhulaiyaa 4: बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) की फिल्म 'भूल भुलैया 3' (Bhool Bhulaiyaa 3) का निर्देशन अनीस बज्मी ने किया है। 'भूल भुलैया 2' में कार्तिक आर्यन के अपोजिट कियारा आडवानी को लीड रोल में देखा गया था। वहीं तीसरे पार्ट में कियारा आडवाणी को तृप्ति डिमरी ने रिप्लेस किया और इसमें मंजुलिका के रूप में मेकर्स ने विद्या बालन की वापसी भी कराई। 'भूल भुलैया 3' की सफलता के बाद अब मेकर्स इसके अगले पार्ट को बनाने के लिए भी तगड़ी प्लानिंग कर रहे हैं। फिल्म भूषण कुमार ने 'भूल भुलैया 4' को लेकर बड़ा इशारा दिया है कि इसमें अक्षय कुमार और कियारा आडवाणी नजर आ सकते हैं।

इंडिया टुडे से बात करते हुए भूषण कुमार ने 'भूल भुलैया 4' को लेकर बड़ा खुलासा करते हुए बताया है कि यह भी मल्टीस्टारर मूवी होगी। चौथे पार्ट में अक्षय कुमार और कियारा आडवाणी भी कार्तिक आर्यन के साथ नजर आएंगे। कई रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया है कि 'भूल भुलैया 4' का आईडिया अक्षय कुमार को पसंद आया है। बाकी चीजें स्टोरी की डिमांड पर निर्भर करती हैं।

कार्तिक आर्यन स्टारर 'भूल भुलैया 3' ने बॉक्स ऑफिस पर 6 दिनों के अंदर 150 करोड़ रुपये से ज्यादा कलेक्शन कर लिया है। इस मूवी के साथ सिनेमाघरों में अजय देवगन की 'सिंघम अगेन' भी क्लैश हुई थी। दोनों ही फिल्मों को ऑडियंस ने पसंद किया है और बॉक्स ऑफिस पर इनकी कमाई भी सही रही है। वहीं दूसरी ओर अक्षय कुमार को आखिरी बार 'खेल खेल में' मूवी में देखा गया था।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article