Akshay Kumar's Next With Anees Bazmee: बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की किस्मत खूब चमक रही है। अभिनेता को एक के बाद एक बड़े-बड़े डायरेक्टर्स की फिल्में ऑफर हो रही हैं। 'हाउसफुल 5' और 'जॉली एलएलबी 3' में अपनी कॉमिक टाइमिंग से दर्शकों को एंटरटेन करने के बाद अब अक्षय कुमार के हाथ अनीस बज्मी (Anees Bazmee) की नई फैमिली कॉमेडी मूवी लग गई है। इससे पहले भी अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और अनीस बज्मी एक-साथ कई फिल्मों के लिए साथ आ चुके हैं। बताया जा रहा है कि अनीस बज्मी इस मूवी को अगले साल फ्लोर पर लेकर जाएंगे।
फ्रेश फैमिली कॉमेडी के लिए बनेगी अक्षय कुमार-अनीस बज्मी की जोड़ी
ऐसी अफवाहें थी कि अनीस बज्मी की इस कॉमेडी-मूवी का टाइटल 'राम और श्याम' होगा। पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक अनीस बज्मी ने एक फैमिली कॉमेडी मूवी के लिए हाथ मिलाया है लेकिन वो 'राम और श्याम' नहीं होगी। अनीस बज्मी ने अक्षय कुमार के साथ एक नए प्रोजेक्ट के लिए हाथ मिलाया है। यह एक फ्रेश फैमिली कॉमेडी मूवी होगी। अनीस बज्मी और अक्षय कुमार के इस प्रोजेक्ट का निर्माण तेलुगू फिल्म निर्माता दिल राजू अपने बैनर श्री वेंकटेश्वर क्रिएशंस के तहत करेंगे।
फिलहाल यह मूवी प्री-प्रोडक्शन स्टेज में है। बताया जा रहा है कि मेकर्स इस मूवी को अगले साल फरवरी में शुरू कर देंगे। अक्षय कुमार की कास्टिंग के बाद इस मूवी के लिए मेकर्स फीमेल लीड की तलाश में लगे हुए हैं और सपोर्टिंग कास्ट की भी कास्टिंग होनी अभी बाकी है। अनीस बज्मी ने इस मूवी पर काम भी शुरू कर दिया है।
वर्कफ्रंट की बात करें तो अनीस बज्मी ने साल 2024 में रिलीज हुई फिल्म 'भूल भुलैया 3' का निर्देशन किया था। इस मूवी में कार्तिक आर्यन और त्रिप्ती डिमरी के साथ माधुरी दीक्षित और विद्या बालन भी अहम रोल में नजर आई थीं। इस मूवी की सफलता के बाद अनीस बज्मी अब 'नो एंट्री 2' को डायरेक्ट करते दिखाई देंगे। इस मूवी में वरुण धवन और अर्जुन कपूर सहित कई कलाकार अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे।
