Paresh Rawal on Ajey The Untold Story Of A Yogi: बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर एक्टर परेश रावल (Paresh Rawal) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म अजेय: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ ए योगी (Ajey: The Untold Story Of A Yogi) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। ये फिल्म रिलीज से पहले ही काफी चर्चा में आ गई है। फिल्म अजेय: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ ए योगी को लेकर एक बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। इस फिल्म को लेकर कोर्ट तक बाच पहुंच गई हैं। इन सब के बीच परेश रावल ने फिल्म को लेकर चल रहे विवाद पर चुप्पी तोड़ी है। परेश रावल ने अभी हाल ही में एक इंटरव्यू दिया है जिसमें वो फिल्म को लेकर बोलते नजर आए।
परेश रावल ने फिल्म को लेकर कही ये बात
फिल्म अजेय: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ ए योगी एक बार फिर से खबरों में आ गई है। इसकी वजह फिल्म के एक्टर परेश रावल का एक बयान है जो खूब वायरल हो रहा है। News 18 से बातचीत के दौरान परेश रावल ने फिल्म अजेय: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ ए योगी का विरोध कर रहे लोगों से कहा कि 'हमारे यहां आजकल एक फैशन चल पड़ा है। अगर हम सच्ची, कड़वी और बेबाक कहानी कहते हैं तो लोग उसे नकार देते हैं। ये एक रवैया बन गया है। हमें इन बातों पर ध्यान नहीं देना चाहिए। चिल्लाने दो, भौंकने दो। तुम्हारा काम है दिल से और ईमानदारी से काम करना। तुम्हारा इरादा मायने रखता है। बस यहीं बात खत्म होनी चाहिए।'
कब रिलीज होगी फिल्म
परेश रावल की फिल्म अजेय: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ ए योगी इसी महीने यानी 18 सितंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में परेश रावल के साथ अनंत जोशी (Anant V Joshi) भी अहम रोल में हैं। फिल्म अजेय: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ ए योगी को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
