एंटरटेनमेंट वर्ल्ड में एक कहावत काफी फेमस है कि यहां पर कोई भी परमानेंट दोस्त या दुश्मन नहीं होता है। वक्त के हिसाब से यहां पर रिश्ते बदलते रहते हैं। अब अजय देवगन और अनुभव सिन्हा की 19 साल पुरानी दुश्मनी को ही ले लीजिए, जो आखिरकार खत्म हो गई है। मिड-डे की रिपोर्ट की मानें तो साल 2007 में फिल्म कैश के दौरान अजय देवगन और अनुभव सिन्हा की अनबन शुरू हुई थी जो आखिरकार खत्म हो गई है और दोनों ने टी-सीरीज के लिए एक मेगा बजट मूवी में साथ काम करने का फैसला लिया है। (ये भी पढ़ें: Amitabh Bachchan ने दिखाया ईरान में बना 134 साल पुराना भगवान विष्णु मंदिर)
Anubhav Sinha के साथ फिल्म करेंगे Ajay Devgn
अजय देवगन ने साल 2007 में अनुभव सिन्हा के साथ कैश नाम की एक मेगा बजट फिल्म की थी, जिसने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कारोबार नहीं किया था। बीते साल अनुभव सिन्हा ने एक मीडिया इंटरव्यू में बताया था कि कैश के फ्लॉप होने के बाद 18 सालों से अजय देवगन ने उनसे बात नहीं की है। हालांकि अब दोनों के बीच में चीजें ठीक होती दिख रही हैं क्योंकि इन दोनों ने एक बिग बजट मूवी के लिए हाथ मिलाने का फैसला लिया है। (ये भी पढ़ें: Mouni Roy ने सूरज नांबियार से नहीं ली एक भी चवन्नी, एक्स-पति ने बताया तलाक का सच; दिशा पाटनी का किया बचाव!)

Ajay Devgn ने 19 साल बाद किया Anubhav Sinha को माफ
मुल्क, थप्पड़ और अस्सी से लोगों के बीच में खलबली पैदा करने वाले अनुभव सिन्हा जल्द ही अजय देवगन के साथ एक नई मूवी शुरू करेंगे, जिसे बड़े स्तर पर बनाया जाएगा। मिड-डे को एक सूत्र ने बताया है, "अनुभव सिन्हा ने लम्बे समय से मेगा बजट मूवी नहीं बनाई है। एक वक्त था जब वो दस और रा.वन बनाने के लिए जाने जाते थे। हालांकि अब अनुभव सिन्हा एक बड़ी फिल्म शुरू करेंगे, जिसमें अजय देवगन दिखाई देंगे।"
सूत्र ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा है, "कैश के बाद अजय और अनुभव के बीच सालों साल बात नहीं हुई थी। अनुभव के अनुसार, उनकी और अजय की कोई बहस नहीं हुई थी बल्कि फिल्म कैश के फाइनेंसर और निर्माताओं के बीच लड़ाई हुई थी। कुछ महीनों पहले निर्माता कुमार मंगत ने अनुभव और अजय की मुलाकात कराई और डायरेक्टर ने भूषण कुमार के सामने अपनी 3 स्क्रिप्ट्स सुनाईं। अजय को एक कहानी पसंद आई है, जिसमें वो काम करने के लिए तैयार हो गए हैं। अजय ने अनुभव से कहा है कि वो इसे बड़े स्तर पर बनाएं ताकि उनके फैंस को शिकायत ना रहे।"
