बॉलीवुड

ऐश्वर्या राय पिता की पुण्यतिथि पर हुई भावुक, पोस्ट लिखकर ऐसे किया याद

ऐश्वर्या राय हर साल अपने पिता के जन्मदिन या डेथ एनिवर्सरी पर याद करती हैं। साथ ही उनकी याद में पोस्ट करती हैं। इस साल भी एक्ट्रेस ने अपने पिता कृष्णाराज राय की पुण्यतिथि पर पोस्ट किया है। इस पोस्ट को करते हुए एक्ट्रेस काफी भावुक लग रही हैं। एक्ट्रेस ने अपने पिता के लिए कुछ कैप्शन भी लिखा है।

Image

Aishwarya Rai

ऐश्वर्या राय ने अपने दिवंगत पिता कृष्णराज राय की 8वीं पुण्यतिथि पर उन्हें याद किया। एक्ट्रेस ने अपने पिता को याद करते हुए तस्वीरें भी शेयर की है। एक्ट्रेस ने जो तस्वीरे शेयर की उसमें पहली तस्वीर में ऐश्वर्या के दिवंगत पिता की माला से सजी फोटो फ्रेम नजर आ रही है। वही दूसरी फोटो पर बेटी आराध्या बच्चन अपने नाना की तस्वीर पर सिर झुकाए नजर आ रही है। तीसरी फोटो में ऐश्वर्या ने सिर झुकाया है। ऐश्वर्या और आराध्या दोनों ही सफेद रंग के कपड़ों में नजर आ रहे हैं।

फोटो को शेयर करते हुए ऐश्वर्या ने पोस्ट को कैप्शन दिया-"आपसे हमेशा प्यार करती हूं प्यारे डैडी-अज्जा। हमेशा आपके प्यार भरे आशीर्वाद के लिए धन्यवाद।" इस फोटो को देखने के बाद सभी एक्ट्रेस के पिता को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। बता दें लंबी बीमारी के बाद 2017 में कृष्णाराज का निधन हो गया था। ऐश्वर्या और उनके पिता की बेहद ही क्लोज बॉन्डिंग थी।

कपल का खराब रिश्ता

ऐश्वर्या राय और उनक पति अभिषेक बच्चन इन दिनों काफी ज्यादा चर्चा में है। लंबे समय से ऐसा कहा जा रहा है कि कपल का रिश्ता सही नहीं चल रहा है। कई रिपोर्ट तो ऐसा दावा करती है कि कपल अलग-अलग घर पर रहते हैं। वहीं हर मौके पर एक्ट्रेस अपनी बेटी के साथ नजर आती है। कपल के खराब रिश्ते की अफवाह अंबानी की शादी के बाद से उड़नी शुरू हुई। बता दें ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन ने 20 अप्रैल, 2007 को शादी की थी। 16 नवंबर, 2011 को दोनों ने अपनी बेटी आराध्या का स्वागत किया।

इस फिल्म में नजर आईं थी एक्ट्रेस

ऐश्वर्या राय को लास्ट टाइम मणिरत्नम की फिल्म पोन्नियिन सेलवन पार्ट 2 में देखा गया था। इस फिल्म के लिए, उन्होंने दुबई में साउथ इंडियन इंटरनेशनल मूवी अवार्ड्स (SIIMA) में बेस्ट एक्ट्रेस का पुरस्कार भी जीता था। मणिरत्नम द्वारा निर्देशित ये फिल्म 2023 में रिलीज हुई थी। फैंस ने इस फिल्म को काफी ज्यादाल पसंद किया था।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article