Aishwarya Rai Bachchan Wishes Abhishek Bachchan on Birthday: बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन आज 5 फरवरी 2024 को 48 साल के हो गए हैं। एक्टर के जन्मदिन के मौके पर उन्हें दुनियाभर से बधाई मिल रही हैं। अब एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन ने भी पोस्ट शेयर किया है। बीते कई दिनों से ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन की शादी में अनबन की खबरें सामने आ रही हैं। दोनों के बीच रिश्ते में आई खटास के चलते ऐश्वर्या राय बच्चन के बच्चन परिवार से अलग रहने की बात भी सुर्खियों में रही थी। हालांकि अब अभिषेक बच्चन के जन्मदिन के मौके पर ऐश्वर्या राय ने ये पोस्ट शेयर कर तलाक की खबरों पर भी रोक लगा दी है।
ऐश्वर्या ने बेटी अराध्या बच्चन और पति अभिषेक बच्चन के साथ ये इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर की है। जो अब सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रही है। आइए इस पर एक नजर डालते हैं।
ऐश्वर्या राय बच्चन ने लुटाया अभिषेक पर प्यार
एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन ने सोशल मीडिया पर फोटोज शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाए. बहुत खुशी, प्यार, शांति और अच्छे स्वास्थ्य के साथ भगवान आपको आशीर्वाद दें। आप ऐसे ही चमकते रहो!' सोशल मीडिया पर अब ऐश्वर्या राय बच्चन का ये इंस्टाग्राम पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है। जिसके कमेंट बॉक्स में लोग अभिषेक को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं।
