Ahaan Panday Roped in Ali Abbas Zafar's Next: साल 2025 में 18 जुलाई के दिन अहान पांडे की डेब्यू फिल्म 'सैयारा' रिलीज हुई थी। इस मूवी के ट्रेलर को देखने के बाद दर्शकों को ओर से जो रिस्पांस मिला था, उसके बाद निर्माताओं को यकीन हो गया था कि ये बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच देगी। 'सैयारा' इस साल रिलीज हुई ब्लॉकबस्टर मूवीज में से एक साबित हुई। फिल्म का निर्देशन मोहित सूरी ने किया था। 'सैयारा' में अहान पांडे की एक्टिंग ने ना केवल दर्शकों को इम्प्रेस किया बल्कि उनपर अब कई डायरेक्टर्स की पैनी नजर है। अब जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक 'सैयारा' की धांसू सफलता के बाद अब अहान पांडे को इंडस्ट्री के फेमस डायरेक्टर अली अब्बास जफर की नेक्स्ट एक्शन-रोमांस मिल गई है।
अली अब्बास जफर की मूवी में दिखाई देंगे अहान पांडे
पिंकविला से जुड़े सूत्र के मुताबिक अली अब्बास जफर ने अब आदित्य चोपड़ा के साथ मिलकर एक एक्शन-रोमांस बेस्ड मूवी बनाने का फैसला किया है। अली अब्बास जफर 'टाइगर जिंदा है' और 'सुल्तान' जैसी फिल्में डायरेक्ट कर पहले ही ऑडियंस का दिल जीत चुके हैं। पोर्टल से जुड़े सूत्र के मुताबिक आदित्य चोपड़ा ने अली अब्बास जफर को यह मूवी अहान पांडे के साथ बनाने का सुझाव दिया है। ऐसा इसलिए भी है कि अहान पांडे पहले ही फिल्म 'सैयारा' से ऑडियंस के भी फेमस हो चुके हैं। यही वजह है कि अहान पांडे को इस मूवी में कास्ट किया गया है।
अली अब्बास जफर ने अभी तक इस मूवी का टाइटल फाइनल नहीं किया है। इस मूवी की स्क्रिप्ट को पहले ही लॉक किया जा चुका है। फिल्म के म्यूजिक पर काम जारी है। अली अब्बास जफर और आदित्य चोपड़ा ने प्लानिंग कर रहे हैं कि अगले साल यानी 2026 के फर्स्ट क्वार्टर में इस एक्शन-रोमांस मूवी को शुरू कर दिया जाए।
अगर सब कुछ ठीक रहता है तो अली अब्बास जफर और आदित्य चोपड़ा की यह साथ में 5वीं मूवी होगी। इससे पहले दोनों 'मेरे ब्रदर की दुल्हन', 'गुंडे', 'सुल्तान' और 'टाइगर जिंदा है' जैसी सुपरहिट फिल्मों के लिए साथ आ चुके हैं। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि अली अब्बास जफर और आदित्य चोपड़ा की यह जोड़ी बॉक्स ऑफिस इतिहास रचने में सफल रहती है या नहीं।
