Agastya Nanda's Ikkis Release Date Changed: बॉलीवुड इंडस्ट्री के बेहतरीन डायरेक्टर्स में से एक श्रीराम राघवन अपनी अपकमिंग फिल्म 'इक्कीस' को लेकर बिजी चल रहे हैं। इस मूवी का लोगों को भी बड़ी बेसब्री से इंतजार है। इस फिल्म में अगस्त्य नंदा अहम भूमिका में दिखाई देंगे। 'इक्कीस' से पहले अगस्त्य नंदा 2023 की नेटफ्लिक्स ओरिजिनल 'द आर्चीज' से एक्टिंग डेब्यू कर दर्शकों के बीच अलग पहचान बना चुके हैं। निर्माताओं ने 'इक्कीस' को रिलीज करने के लिए पहले अक्टूबर का महीना चुना था लेकिन अब जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक इसे टाल दिया गया है।
बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक अगस्त्य नंदा की फिल्म 'इक्कीस' अब 7 नवंबर 2025 को रिलीज होगी। मैडॉक फिल्म्स के निर्माता दिनेश विजान ने यह फैसला लिया है। दिनेश विजान को लग रहा है किम दिवाली के बाद का समय इस फिल्म की रिलीज के लिए एकदम सही रहेगा। 2 अक्टूबर 2025 को दो बड़ी फिल्में 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' और 'कांतारा: अ लीजेंड - चैप्टर 1' पहले से ही रिलीज के लिए शेड्यूल हैं। इसलिए 7 नवंबर ही 'इक्कीस' को रिलीज करने के लिए बेहतरीन डेट है।
अगस्य नंदा की फिल्म 'इक्कीस' में धर्मेंद्र और जयदीप अहलावत भी अहम रोल में नजर आएंगे। यह फिल्म 1971 के युद्ध पर आधारित है। फिल्म में सेकेंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल की कहानी भी दिखाई जाएगी। इस मूवी में अगस्त्य युद्ध नायक की भूमिका निभा रहे हैं। बताया जा रहा है कि अगस्त नंदा की फिल्म 'इक्कीस' की टक्कर जुनैद खान की 'एक दिन' से होगी।
