सलमान खान कुछ समय पहले फिल्म सिकंदर (Sikandar) में नजर आए थे। लोगों को इस फिल्म की कहानी पसंद आई थी, लेकिन ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ ज्यादा कमाल नहीं कर पाई थी और बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी। अब हाल ही में सलमान खान ने सूरज पंचोली के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की है, जिसे देखने के बाद फैंस कयास लगा रहे हैं कि भाईजान ने सूरज पंचोली के साथ अगले प्रोजेक्ट के लिए हाथ मिलाया है।
फिल्म सिंकदर 200 करोड़ रुपये के बजट को भी नहीं पार कर पाई और केवल 197.4 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर पाई। हाल ही में सलमान खान ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है। इस पोस्ट में सलमान खान के साथ सूरज पंचोली साथ नजर आ रहे हैं। इस फोटो में फिल्म हीरो का थीम सॉन्ग है चल रहा है। सलमान खान ने कैप्शन में "अभी रात है, सुबह सोराज चमकेगा। जवाब में सूरज ने लिखा-"लव यू सर।"
सलमान खान को सूरज पंचोली ने दिया श्रेय
सूरज काफी हद तक लोगों की नजरों से दूर रहे हैं। सूरज पंचोली का नाम जिया खान मामले में काफी ज्यादा चर्चा का विषय बन गया था। एक इंटरव्यू में सूरज पंचोली ने कहा था-"मैंने कभी बॉलीवुड की ओर झुकाव नहीं किया, मैंने सिनेमा जगत से समर्थन की अपेक्षा नहीं की। मैंने किसी से मेरे लिए बोलने के लिए नहीं कहा। मेरा परिवार वहां था। वह मेरा दायरा था।" पंचोली ने कहा, "बेशक, सारा श्रेय सलमान खान को जाता है, सर, जिन्होंने मेरा समर्थन किया। उन्होंने मेरे लिए बहुत कुछ किया है। मैं इससे अधिक नहीं मांग सकता।"
