बॉलीवुड

किंग के बाद अल्लू अर्जुन के साथ फिल्म बनाएंगे शाहरुख खान!!प्रोजेक्ट पर हुआ बड़ा खुलासा

Allu Arjun-Shahrukh Khan Movie: अल्लू अर्जुन और शाहरुख खान को एक साथ पर्दे पर देखने वालों के लिए सैड न्यूज है। दरअसल जो इन दोनों को साथ में एक्शन करते देखना चाहते थे वो अब ये उम्मीद छोड़ दें कि साउथ और बॉलीवुड किंग एक साथ नजर आएंगे। आइए आपको बताते हैं लेटेस्ट जानकारी

Image

Allu Arjun-Shahrukh Khan Movie

Allu Arjun-Shahrukh Khan Movie: बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान( Shahrukh Khan) एक बार फिर से सिनेमाघरों पर छाने वाले हैं। वह अपनी मूवी "किंग" को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म के लिए शाहरुख खान जमकर मेहनत कर रहे हैं। फैंस किंग का जमकर इंतजार कर रहे हैं, लेकिन इससे पहले एक उड़ती-उड़ती खबर सामने आई थी कि शाहरुख खान अल्लू अर्जुन( Allu Arjun) के साथ नजर आने वाले हैं। बॉलीवुड और साउथ के इस स्टार को साथ काम करता देखने के लिए फैंस भी उत्साहित थे। अब इस खबर पर नई अपडेट सामने आई है जिससे पता चल गया है कि क्या होने वाला है।

पिंकविला की लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, शाहरुख और मैथरी मूवी( Mythri Movies) मेकर्स के बीच कोई मीटिंग नहीं हुई है। अभिनेता के एक करीबी सूत्र ने को बताया, कि शाहरुख खान फिलहाल अपनी सारा टाइम किंग में लगा रहे हैं। मैथरी के साथ कोई स्क्रिप्ट रीडिंग या चर्चा नहीं हुई है, इसलिए फिल्म को हरी झंडी देने का विचार भी नहीं उठता। शाहरुख का पूरा ध्यान किंग पर है, जिसका निर्देशन सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं।

किंग में शाहरुख खान के साथ दीपिका पादुकोण( Deepika Padukone) , अनिल कपूर, रानी मुखर्जी, अभिषेक बच्चन, सुहाना खान और कई अन्य कलाकारों की शानदार टोली नजर आने वाली है। इस तरह की लाइनअप के साथ, यह कोई आश्चर्य की बात नहीं है कि किंग वर्तमान में निर्माण में सबसे प्रतीक्षित रिलीज में से एक है। हालाँकि आधिकारिक रिलीज की तारीख की घोषणा नहीं की गई है।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article