बॉलीवुड

'KGF 2' के बाद Sanjay Dutt के हाथ लगी Prabhas की ये धांसू फिल्म !! इस डायरेक्टर ने किया कमाल

Sanjay Dutt Next With Prabhas: 'केजीएफ 2' की सक्सेस के बाद से ही संजय दत्त अब साउथ की फिल्मों को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। ताजा मिल रही जानकारी के अनुसार संजय दत्त जल्द ही साउथ सुपरस्टार प्रभास की अपकमिंग फिल्म में दिखाई देंगे। प्रभास और संजय दत्त की फिल्म का निर्देशन मारुती करेंगे।

Image

Prabhas and Sanjay Dutt

Sanjay Dutt Next With Prabhas: बॉलीवुड में एक से बाद एक सुपरहिट फिल्में करने के बाद संजय दत्त ने अब साउथ इंडस्ट्री में बन रही फिल्मों की ओर अपने कदम बढ़ा लिए हैं। इस साल संजय दत्त को साउथ सुपरस्टार यश की फिल्म 'केजीएफ 2' में अधीरा की भूमिका में देखा गया था। फिल्म में उनके किरदार की हर किसी ने तारीफ की थी। 'केजीएफ 2' की सफलता को देखते हुए संजय दत्त के हाथ अब साउथ की एक और बड़ी फिल्म लगी है। बताया जा रहा है कि संजय दत्त आने वाले दिनों में 'बाहुबली' फेम प्रभास की अगली फिल्म में दिखाई देंगे।

पिंकविला की एक रिपोर्ट के मुताबिक निर्माताओं ने संजय दत्त को प्रभास के साथ फिल्म में कास्ट करने की बड़ी प्लानिंग की है। रिपोर्ट्स में यह भी बताया गया है कि फिल्म में संजय दत्त का निगेटिव किरदार नहीं होगा। इस फिल्म को मारुती डायरेक्ट करेंगे। सुनने में यह भी आ रहा है कि प्रभास ने मारुती की इस फिल्म की शूटिंग भी शुरू कर दी है। फिल्म की चिरंजीवी के 'आचार्य' के सेट पर ही की जा रही है। फिल्म के डायरेक्टर मारुती ने यह भी खुलासा किया है कि वो फिल्म की शूटिंग केवल इंडिया में ही करेंगे।

प्रभास की फिल्म के अलावा संजय के साथ थलापति विजय की 'थलापति 67' भी है। इस फिल्म में संजय दत्त को विलेन के किरदार में देखा जाएगा। दूसरी ओर प्रभास की बात करें तो उनके पास प्रशांत नील की 'सलार' है, जिसमें वो श्रुति हासन के साथ दिखाई देंगे। इसके अलावा प्रभास के पास अमिताभ बच्चन, दिशा पाटनी और दीपिका पादुकोण की 'प्रोजेक्ट के' और सैफ अली खान और कृति सेनॉन की 'आदिपुरुष' भी है। ये फिल्म अगले साल रिलीज होगी।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article