Atlee to work with Salman khan-Ranbir kapoor: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' का क्रेज खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है। ऐसे में फिल्म के डायरेक्टर एटली की डिमांड बॉलीवुड में काफी देखने को मिल रही है। कई बॉलीवुड स्टार्स एटली के साथ फिल्म करने की इच्छा जता चुके हैं। इसी के साथ एक्टर इन दिनों काफी इंटरव्यू देने में व्यस्त है, जिसके चलते उनके आने वाले प्रोजेक्ट के बारे में पता चल रहा है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में जानिए की आखिर एटली अगली फिल्म किस के साथ फिल्म करने जा रहे हैं।
एक इंटरव्यू के दौरान जब एटली (Atlee) से पूछा गया की वो आगे किन बॉलीवुड स्टार्स के साथ फिल्म करना चाहतें हैं तो उन्होंने सलमान खान (Salman Khan) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) का नाम बताया है। मुझे इस बात से खुशी है की जिन एक्टर्स के साथ मैं काम करना चाहता हूं वो क्राफ्टी हैं, बिलकुल मेरी टीम की तरह। मैं इस समय एक अच्छी स्क्रिप्ट की खोज में हूं जैसे ही मिलेगी मैं सलमान और रणबीर कपूर के साथ काम करना चाहूंगा।
इसी के साथ एटली मीडिया में ये भी बयान दिया है की वो फिल्म 'जवान' (Jawan) को ऑस्कर में देखना चाहेंगे। इस बारे में शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) से जरूर बात भी करने वाले हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म डायरेक्टर 'जवान 2' लाने की सोच रहे हैं। जानकरी के लिए बता दें की अब तक शाहरुख खान और नयनतारा की फिल्म ने 413 करोड़ का बिजनेस कर कई फिल्म के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।
