बॉलीवुड

Hera Pheri 3 से बाहर होने के बाद परेश रावल ने पहनी 'डोंट क्विट' की टी-शर्ट, अक्षय कुमार पर कसा तंज!!

फिल्म हेरा फेरी 3 एक बार फिर चर्चा का विषय बन गई है। परेश रावल के फिल्म से बाहर निकलने के बाद इस फिल्म को लेकर काफी ज्यादा विवाद देखने को मिल रहा है। अब सोशल मीडिया पर परेश रावल की एक तस्वीर जमकर वायरल हो रही है। इस फोटो को देखकर फैंस का कहना है कि एक्टर ने ये टी-शर्ट अक्षय कुमार को तंज कसने के लिए पहना है।

Image

Hera Pheri 3

Hera Pheri 3: हेरा फेरी 3 को लेकर हुआ विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। फैंस इस फिल्म से जुड़ी हर अपडेट को जानने के लिए बेस्रबी से इंतजार करते है। ये विवाद परेश रावल के फिल्म से बाहर होने के बाद बढ़ गया। हर कोई चाहता है कि परेश रावल इस फिल्म का हिस्सा बने रहे। हाल ही में परेश रावल की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें एक्टर एक अलग टी-शर्ट पहने नजर आ रहे हैं। एक्टर के टी-शर्ट पर लिखा हुआ क्वोट लोगों का ध्यान खींच रहा है।

परेश रावल बहुप्रतीक्षित कॉमेडी सीक्वल से बाहर निकलने के कुछ दिनों बाद डोंट क्विट टी-शर्ट पहने हुए नजर आए। एक्टर की अब ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। एक्टर की इस फोटो को एक्ट्रेस गीता बसरा ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। अब फैंस को लग रहा है कि परेश रावल इस टी-शर्ट को पहनकर अक्षय कुमार पर तंज कस रहे हैं।

परेश रावल के खिलाफ कानूनी कार्रवाई

परेश रावल के अचानक फिल्म से बाहर हो जाने के बाद मेकर्स के साथ-साथ फैंस को बड़ा झटका लगा था। जिसके बाद अक्षय कुमार ने परेश रावल के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी। जवाब में परेश ने ब्याज सहित साइनिंग अमाउंट वापस कर दिया था। परेश रावल की "डोंट क्विट" टी-शर्ट अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई है।

परेश रावल के बिना फिल्म नहीं बन सकती

परेश रावल के फिल्म से बाहर होने के बाद सुनील शेट्टी ने भी चुप्पी तोड़ी थी। एक्टर ने कहा था कि-"यह परेश रावल के बिना नहीं हो सकता। मेरे और अक्षय के बिना इसके होने की एक प्रतिशत संभावना हो सकती है, लेकिन परेश जी के बिना यह बिल्कुल भी नहीं हो सकता।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article