Ajay Devgn-Luv Ranjan Movie Update: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन एक के बाद एक फिल्मों से साल 2024 में बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा था। अजय देवगन इस साल कई अपकमिंग फिल्मों के साथ बॉक्स ऑफिस पर छा जाने को तैयार हैं। अजय देवगन का नाम फिल्म 'दे दे प्यार दे 2' और 'सन ऑफ सरदार 2' से जुड़ा था। इसके बाद अजय देवगन की एंट्री लव रंजन की की अपकमिंग फिल्म में भी तय मानी जा रही हैं। ये फिल्म एडवेंचर-बेस्ड होने वाली है। अजय देवगन के बाद एक बॉलीवुड स्टार का नाम इस लव रंजन की फिल्म से जुड़ रहा है। जिसको लेकर बी-टाउन में काफी बातें हो रही हैं।
अजय देवगन के साथ नजर आएंगे संजय दत्त
लव रंजन की अपकमिंग फिल्म इन दिनों काफी चर्चा में हैं। पहले फिल्म की स्टोरी को लेकर अपडेट सामने आए, अब फिल्म की स्टारकास्ट सुर्खियों में हैं। लव रंजन की इस फिल्म में अजय देवगन के बाद अब संजय दत्त की एंट्री भी तय मानी जा रही है। पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म के मेकर्स नेगेटिव रोल के लिए संजय दत्त को चुना है। इस फिल्म में संजय दत्त विलेन के रोल में नजर आएंगे। संजय दत्त का फिल्म में रोल फॉरेस्ट रेंजर को होने वाला है। इस फिल्म के लिए अजय देवगन और संजय दत्त का खास लुक देखने को मिलने वाला है। ये पूरी फिल्म की कहानी जंगल के इर्द गिर्द दिखने वाली है। अजय देवगन और संजय दत्त को साथ में बड़े पर्दे पर देखने के लिए फैंस बेताब नजर आ रहे हैं। इस फिल्म की शूटिंग 2025 की गर्मियों से शुरू हो सकती है।
इस फिल्म में साथ नजर आए थे अजय-संजय
अजय देवगन और संजय दत्त पहले भी कई फिल्मों में साथ में नजर आ चुके हैं। अजय देवगन और संजय दत्त की फिल्मों को लोगों का खूब प्यार मिला है। लास्ट अजय देवगन और संजय दत्त फिल्म सन ऑफ सरदार में नजर आए थे, जो बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी।
