Ananya Panday-Aditya Roy Kapur Spotted At Airport: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे (Ananya Panday) और एक्टर आदित्य रॉय कपूर (Aditya Roy Kapur) इंडस्ट्री के सबसे चर्चित कपल्स में से एक हैं। दोनों को साथ में देखने के बाद कई बार लोग कयास लगा चुके हैं कि अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। इस कपल कई बार बॉलीवुड कु पार्टीज और इवेंट्स में एक साथ एंट्री करते हुए देखा गया है। ऐसे में अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है। लेटेस्ट रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि अनन्या पांडे अपने कथित बॉयफ्रेंड आदित्य रॉय कपूर संग नए साल का जश्न मनाने के लिए शहर से बाहर के लिए उड़ान भर रही हैं।
आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे भी बाकी बॉलीवुड सेलेब्स की तरह नए साल की छुट्टियों सेलिब्रेट करने बाहर जा रहे हैं। शाहिद कपूर, रणबीर कपूर और करीना कपूर खान सहित कई सेलेब्स नए साल का जश्न मनाने के लिए मुंबई से उड़ान भर चुके हैं। हाल ही में आदित्य और अनन्या को भी एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। लोगों को एयरपोर्ट पर यह जोड़ी खूब पसंद आई है। फैन्स इस जोड़ी को एयरपोर्ट पर देखने के बाद कमेंट्स की बौछार कर रहे हैं।
वर्कफ्रंट की बात करें तो अनन्या पांडे को हाल ही में फिल्म 'खो गए हम कहां' में देखा गया है। यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है। फिल्म में अनन्या के साथ सिद्धांत चतुर्वेदी लीड रोल में मौजूद हैं। दूसरी ओर आदित्य रॉय कपूर को आखिरी बार वेब सीरीज 'द नाईट मैनेजर 2' में देखा गया था।
