बॉलीवुड

आदित्य रॉय कपूर के हाथ लगा बड़ा प्रोजेक्ट, द फैमिली मैन फेम निर्देशक संग करेंगे काम!

आदित्य रॉय कपूर इंडस्ट्री के पॉपुलर एक्टर हैं। एक्टर के पास कई प्रोजेक्ट पाइपलाइन में है। एक्टर इन दिनों मेट्रो इन दिनों की शूटिंग में बिजी है। रिपोर्ट के अनुसार, आदित्य जल्द द फैमिली मैन निर्देशक राज और डीके संग काम करेंगे। तीनों जल्द इस प्रोजेक्ट की अनाउंसमेंट कर सकते हैं।

Image

Aditya Roy Kapoor (credit Pic: Instagram)

बॉलीवुड एक्टर आदित्य राय कपूर (Aditya Roy Kapoor) इंडस्ट्री के वर्स्टाइल एक्टर्स में से एक हैं। एक्टर अपने किरदार से फैंस के दिलों पर छा जाते हैं। एक्टर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म मेट्रो इन दिनों को लेकर चर्चा में है। एक्टर इस फिल्म में सारा अली खान (Sara Ali Khan) के साथ नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का निर्देशन अनुराग कश्यप कर रहे हैं। आदित्य और सारा ने फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। इसके अलावा एक्टर ने हाल ही में राज और डीके की अपकमिंग फिल्म को साइन किया है।

एक्टर पहली बार निर्देशक राज और डीक के साथ काम कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, आदित्य राज और डीके के साथ एक प्रोजेक्टर पर बातचीत कर रहे हैं। एक्टर इस अनटाइटल्ड प्रोजेक्ट को जल्द साइन कर सकते हैं। पहली बार तीनों साथ में काम कर रहे हैं। अगर सभी सही रहता है तो एक्टर इस प्रोजेक्ट पर मुहर लगा सकते हैं।

राज और डीके के साथ करेंगे काम

सोर्स ने बताया कि राज और डीके इन दिनों सिटाडेल के पोस्ट प्रोडक्शन पर काम कर रहे हैं। इसके अलावा दोनों द फैमिली मैन 3 की शूटिंग जल्द शुरू कर सकते हैं। इन दोनों प्रोजेक्ट के बाद राज और डीक आदित्य के साथ काम शुरू करेंगे। ये देखना दिलचस्प होगा कि राज और डीके आदित्य के साथ फिल्म या वेब सीरीज करेंगे।राज और डीके ने फैमिली मैन में मनोज बाजपेयी, सिद्धार्थ मल्होत्रा (ए जेंटलमैन) शाहिद कपूर (फर्जी), राजकुमार राव (गन्स एंड गुलाब), वरुण धवन (सीटाडेल) संग काम कर चुके हैं। निर्देशक अब आदित्य रॉय कपूर संग काम करेंगे।

एक्टर की साल 2023 में गुमराह सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में एक्टर डबल रोल में नजर आए थे। द नाइट मैनेजर सीरीज में एक्टर के काम को लोगों ने पसंद किया था।

Priyanka Jha
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article