बॉलीवुड

Adipurush Movie Trailer Review: भावुक कर देगी राम-जानकी की ये कहानी, आदिपुरुष ट्रेलर को देख ट्विटर पर आए ऐसे रिव्यू

  • Authored by: कुलदीप राघव
  • Updated May 9, 2023, 02:40 PM IST

Adipurush Movie Trailer Twitter Review: दशरथ नंदन प्रभु श्री राम की अनोखी कहानी 'आदिपुरुष' की झलक सामने आ चुकी है। बाहुबली एक्टर प्रभास, सैफ अली खान और कृति सेनन स्टारर फिल्म आदिपुरुष का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। तीन मिनट 19 सेकंड का ये ट्रेलर रोंगटे खड़े करने वाला है।

Image

Adipurush Movie Trailer Review: भावुक कर देगी राम-जानकी की ये कहानी, आदिपुरुष ट्रेलर को देख ट्विटर पर आए ऐसे रिव्यू

Adipurush Movie Trailer Review: दशरथ नंदन प्रभु श्री राम की अनोखी कहानी 'आदिपुरुष' की झलक सामने आ चुकी है। फैंस सुबह से इस फिल्म के ट्रेलर का इंतजार कर रहे थे। ओम राउत के निर्देशन में बनी इस मेगा बजट फिल्म में भगवान राम और माता जानकी की कहानी को अनोखे अंदाज में प्रस्तुत किया गया है। बाहुबली एक्टर प्रभास, सैफ अली खान और कृति सेनन स्टारर फिल्म आदिपुरुष का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। तीन मिनट 19 सेकंड का ये ट्रेलर रोंगटे खड़े करने वाला है, वहीं माता सीता और भगवान राम की गाथा भावुक करने वाली है।

Prabhas Starrer Adipurush Movie Trailer Twitter Review

जबरदस्त लाइव एक्शन मूवी

ट्रेड एनालिस्ट सुमित कादेल ने ट्विटर पर आदिपुरुष के ट्रेलर को लिखा है- BREATHTAKING. सुमित कादेल कहा कहना है कि डायरेक्टर ओम राउत ने थ्रीडी विजुअल का उत्कृष्ट उदाहरण पेश किया है और ऐसी लाइव एक्शन फिल्म बनाई है जो भारतीय सिनेमा में इससे पहले दिखाई नहीं देती है। यह ट्रेलर रोंगटे खड़े करने वाला है।

कमाल का वीएफएक्स

ट्रेड एनालिस्ट और फिल्म समीक्षक रोहित जायसवाल ने आदिपुरुष ट्रेलर की प्रशंसा की है। रोहित ने इस फिल्म में इस्तेमाल किए गए vfx की सराहना करते हुए मूवी को ऑलटाइम ब्लॉकबस्टर कहा है। रोहित ने मूवी के डायलॉग की भी तारीफ की है।

गीतकार मनोज मुंतशिर ने आदिपुरुष का ट्रेलर शेयर करते हुए लिखा- सजे माथ पे चंदन, हे रघुनन्दन, हाथ में बाण-धनुष हो… पुरुषार्थ तुम्हारा, कभी न हारा, तुम तो आदिपुरुष हो।

नरोत्तम मिश्रा ने की तारीफ

मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने फिल्म 'आदि पुरुष' का ट्रेलर देखा और कहा- त्रेता युग में भगवान राममय धार्मिक और सांस्कृतिक समृद्धि जन-जन में समाहित होगी, ऐसा विश्वास है।

आदिपुरुष का बजट

बता दें कि फिल्म आदिपुरुष में प्रभास भगवान राम के रोल में हैं, वहीं कृति सेनन माता सीता के रोल में हैं। सोनू के टीटू की स्‍वीटी फेम एक्‍टर सनी सिंह भी इस फ‍िल्‍म में नजर आएंगे। वह लक्ष्मण का रोल निभा रहे हैं। बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान इस फिल्म में रावण के रोल में हैं। भारी भरकम बजट से बनने वाली यह फ‍िल्‍म हिंदी सिनेमा के इतिहास में नया कीर्तिमान लिखने का काम करेगी। पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक प्रभास की इस फिल्म का बजट 350 करोड़ से 400 करोड़ रुपए के बीच है।

कुलदीप राघव
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article