बॉलीवुड

Adipurush Ban:नेपाल में 'आदिपुरुष' को लेकर गुस्से में लोग, बैन हुई फिल्म, काठमांडू में भारतीय फिल्मों की स्क्रीनिंग बैन!

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Jun 18, 2023, 11:31 PM IST

Kathmandu Ban Adipurush: आदिपुरुष' को लेकर नेपाल के लोगों में गुस्सा व्याप्त है और मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक बताया जा रहा है कि बॉलीवुड की फिल्मों की स्क्रीनिंग पर लगा बैन लगा दिया गया है।

Image

नेपाल ने काठमांडू में 'आदिपुरुष' को बैन करने का फैसला लिया है

'आदिपुरुष' (Adipurush) को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है, नेपाल (Nepal) के काठमांडू में 'आदिपुरुष' को लेकर लोगों का आक्रोश सामने आ रहा है, मीडिया रिपोर्टों के अनुसार बताया जा रहा है कि राजधानी काठमांडू में (Kathmandu Ban Adipurush) 'आदिपुरुष' विवाद के बाद सब भारतीय फिल्मों की स्क्रीनिंग को बैन कर दिया गया है।

काठमांडू में 'आदिपुरुष' को बैन करने की मांग की थी इसे लेकर नेपाल की जनता ने कई जगह फिल्म को लेकर विरोध प्रदर्शन भी किए, इसके चलते नेपाल ने काठमांडू में 'आदिपुरुष' को बैन करने का फैसला लिया है।

Kathmandu Mayor on Adipurush

Kathmandu Mayor on Adipurush

नेपाल ने सीता के जन्म के फैक्ट्स पर नाराजगी जाहिर की है

गौर हो कि नेपाल ने सीता के जन्म के फैक्ट्स पर नाराजगी जाहिर की है, हालांकि ये पुराना मुद्दा है जिसे लेकर दोनों देशों के बीच बहस होती रही है। काठमांडू मेयर बालेन शाह ने ट्वीट करके कहा था कि जब तक 'आदिपुरुष' के मेकर्स सीता के जन्म वाले फैक्ट को ठीक नहीं करते वह फिल्म को नहीं चलाएंगे।

'सीता जी का जन्म नेपाल के जनकपुर में हुआ था !'

ध्यान रहे कि नेपाल सरकार का कहना है कि सीता जी का जन्म नेपाल के तराई वाले क्षेत्र जनकपुर में हुआ था वहीं भारत में ये मान्यता रही है कि सीताजी का जन्म बिहार के सीतामढ़ी में हुआ था और इसे लेकर हमेशा से ही दोनों देश के बीच विवाद बना रहा है।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article