बॉलीवुड

आदिपुरुष स्टार प्रभास ने बताया कब करने वाले हैं शादी, सलमान खान से है कनेक्शन

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Dec 19, 2022, 01:01 AM IST

आदिपुरुष स्टार प्रभास इन दिनों अपनी डेटिंग की खबरों को लेकर चर्चा में है। एक्टर ने हाल ही में एक टॉक शो में अपनी शादी के प्लान के बारे में बताया। एक्टर ने बताया कि वो कब शादी करने वाले हैं। एक्टर का जवाब जानकर फैंस को थोड़ी सी हैरानी हो सकती हैं।

Image

prabhas and salman (credit pic: instagram)

सुपरस्टार प्रभास (Prabhas) इंडस्ट्री के सबसे एलिजिबल बैचलर में से एक हैं। इन दिनों एक्टर की डेटिंग की खबर आदिपुरुष की को-स्टार कृति सेनन (Kriti Sanon) के साथ सुर्खियों में थी। कृति ने सभी खबरों को अफवाह बताया था। फैंस अक्सर जानना चाहते हैं कि प्रभास कब शादी करने वाले हैं। अब बाहुबली फेम एक्टर ने खुद अपने शादी के प्लान पर चुप्पी तोड़ी है। प्रभास ने हाल ही में नंदमुरी बालकृष्ण के अनस्टॉपेबल 2 शो में नजर आए। शो का प्रोमो रिलीज हुआ है। वीडियो में प्रभास एक्टर गोपीचंद के साथ नजर आए। बालाकृष्णन ने प्रभास को बताया कि उन्होंने सर्वानंद से पूछा था कि वो कब शादी करेंगे। उन्होंने कहा, प्रभास की शादी के बाद करूंगा।

मैं प्रभास आपसे भी यहीं सवाल पूछता हूं कि आप कब शादी करेंगे। उन्होंने कहा सलमान खान के बाद शादी करूंगा। बालाकृष्णन और गोपीचंद ने मिलकर प्रभास की टांग खिचाई की।

झलक दिखला जा के सेट पर करण जौहर ने वरुण धवन से बॉलीवुड की सिंगल एक्टर्स का नाम लेने के लिए कहा था। वरुण ने कहा कि मैंने कृति का नाम इसीलिए नहीं लिया था क्योंकि कृति का नाम किसी के दिल में है। एक आदमी है जो मुंबई में नहीं है, वो इस समय दीपिका के साथ शूटिंग कर रहे हैं। आपको बताते चले कि प्रभास और कृति सेनन ने आदिपुरुष फिल्म में साथ काम किया है। फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। प्रभास और कृति की डेटिंग की खबरें पिछले काफी दिनों से सुर्खियों में है। दोनों स्टार्स ने एक- दूसरे को अपना अच्छा दोस्त बताया है।

कृति की हाल ही में फिल्म भेड़िया रिलीज हुई थी। भेड़िया को दर्शकों की मिलीजुली प्रतिक्रिया मिली। वहीं वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रभास कृति सेनन के साथ आदिपुरुष में नजर आएंगे। इसके अलावा प्रभास सालार में दिखाई देंगे। इन दोनों फिल्मों का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article