ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन लंबे समय से चर्चा में बने हुए है। अंबानी के बेटे की शादी के बाद से कपल के रिश्ते को लेकर कई तरह की अफवाहें सामने आ रही है। जिसके बाद से कपल कई फंक्शन में साथ में स्पॉट हो चुके हैं। हाल ही में कपल एक शादी में साथ नजर आए थे। वहीं अब सोशल मीडिया पर अभिषेक बच्चन एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें एक्टर दोनों हाथों पर घड़ी पहने नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को देखने के बाद लोग एक्टर को ट्रोल भी कर रहे हैं।
लगता है काम ज्यादा मिल गया
इस वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने कहा-"एक मां ने पहनाई होगी और एक बीवी ने" दूसरने ने लिखा-" बेचारा मां-बीवी के कारण फंस गया।" तीसरे ने लिखा-"दो-दो घड़ियां? लगता है काम ज्यादा मिल गया।" चौथे ने लिखा-"दो-दो घड़ी लेकिन वक्त फिर भी खराब चल रहा।"
फैंस ने किया सपोर्ट
एक ने कहा-"अभिषेक बच्चन नया ट्रेंड बना रहा है।" दूसरे ने कहा-"शानदार एक्टर है यार" तीसरे ने लिखा-"बिग बी सर भी पहनते हैं।" हाल ही में X पर एक पोस्ट जमकर वायरल हुआ था, जिसमें लिखा था कि अभिषेक बच्चन बेवजह नेपोटिज़्म नेगेटिविटी के शिकार हो गए, जबकि उनकी फिल्मोग्राफी पर नजर डालें तो उनमें अच्छी फिल्मों की संख्या बहुत अधिक है।' इस पोस्ट पर अपनी राय देते हुए बिग बी ने लिखा था-" मुझे भी ऐसा लगता है। सिर्फ इसलिए नहीं कि मैं उनका पिता हूं।"
कब हुई थी कपल की मुलाकात
ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन ने 2007 में शादी की थी। शादी के 4 साल बाद वे बेटी आराध्या बच्चन के माता-पिता बने थे। आराध्या का जन्म 16 नवंबर, 2011 को हुआ था। अभिषेक और ऐश्वर्या की पहली मुलाकात 2000 में रिलीज 'ढाई अक्षर प्रेम के' के सेट पर हुई थी।
