बॉलीवुड

बेटी आराध्या से सीखकर 'बी हैप्पी' के लिए तैयार हुए थे अभिषेक बच्चन, पत्नी ऐश्वर्या राय के लिए कही ये बात

Abhishek Bachchan get Inspiration from Aaradhya for Be Happy: अभिषेक बच्चन ने कहा कि उन्हें ऐसी कहानी की तलाश करना दिलचस्प लगा जिसमें एक पिता अपनी बेटी की मां की अनुपस्थिति से पैदा हुए खालीपन को भरने के लिए आगे आता है। इस किरदार के लिए मुझे आराध्या बच्चन से मदद मिली

Image

Abhishek Bachchan get Inspiration from Aaradhya for Be Happy:

Abhishek Bachchan get Inspiration from Aaradhya for Be Happy: अभिषेक बच्चन( Abhishek Bachchan) हाल ही में फिल्म बी हैप्पी में नजर आने वाले हैं। उनकी यह फिल्म एक बाप और बेटी की कहानी पर बनी है। कैसे एक बाप मां के बिना अपनी बेटी की परवरिश करता है और उसके सपनों को पूरा करता है। फिल्म की स्टोरीलाइन दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। हाल ही में अभिनेता अभिषेक बच्चन ने अपने किरदार पर चर्चा करते हुए बताया कि उन्हें यह रोल करने के लिए प्रेरणा अपनी 13 साल की बेटी आराध्या से मिली थी।

अभिषेक बच्चन( Abhishek Bachchan) ने अपने इंटरव्यू में बताया कि फिल्म के लिए उन्हें अपनी बेटी आराध्या बच्चन से सीखने में बहुत मदद मिली। यह एक ऐसी फिल्म है जिसमें बाप-बेटी के रिश्ते को बारीकी से दिखाया गया है। हिन्दी सिनेमा ऐसी फिल्में बहुत कम देखने को मिलती है। जब मैंने बी हैप्पी की कहानी को सुना मैंने तुरंत हाँ कर दिया था। अभिषेक बच्चन ने कहा कि उन्हें ऐसी कहानी की तलाश करना दिलचस्प लगा जिसमें एक पिता अपनी बेटी की मां की अनुपस्थिति से पैदा हुए खालीपन को भरने के लिए आगे आता है। उन्होंने कहा कि सिनेमा में ऐसी कहानियां मुश्किल से बनती हैं, जिससे यह फिल्म एक अलग कान्सेप्ट लेकर आई है।

अभिनेता ने बताया कि उनकी 13 वर्षीय बेटी आराध्या बच्चन के साथ उनके वास्तविक जीवन के अनुभवों ने शिव की उनकी भूमिका को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मैंने अपनी बेटी से बहुत कुछ सीखा है एक एक्टर के रूप में अभिनेता को किसी को भी किरदार के लिए दिल से जुड़ना पड़ता है जो मुझे आराध्या के साथ होने की वजह से मिला।

अभिषेक बच्चन ने आगे कहा कि एक मां की जगह को कोई नहीं भर सकता। मां बहुत किमती होती है, एक मां-बाप अपने बच्चों की जरुरत और इच्छाओं को पूरा करने के लिए हर कोशिश करते हैं।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article