सनी देओल (SunnyDeol) ने पिछले साल 2023 में गदर 2 से बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार वापसी की थी। फिल्म में सनी के साथ अमीषा पटेल मुख्य भूमिका थी। फिल्म का निर्देशन अनिल शर्मा ने किया था। 23 साल बाद गदर का सीक्वल रिलीज हुआ था। फिल्म का पहला पार्ट साल 2001 में रिलीज हुआ था। फिल्म को लोगों ने शानदार रिस्पॉन्स दिया था। गदर 2 को रिलीज हुए एक साल हो गए है। एक्टर ने फिल्म की पुरानी यादों को ताजा करते हुए इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है। इसी की साथ सनी पाजी ने नोट भी शेयर किया है।
एक्टर ने वीडियो में फिल्म प्रमोशन के साथ-साथ ऑडियंस के रिएक्शन का भी वीडियो शेयर किया है। वीडियो में गदर 2 को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट देखने लायक है। एक्टर ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा है, मेरी लाइफ में क्रांति का एक साल, गदर 2 पर सभी ने दुनियाभर से जो प्यार बरसाया है जिस तरह से आपने रिलीज को उत्सव बना दिया है।
सनी देओल ने दर्शकों का किया धन्यवाद
आप सब ने जिस तरह से तारा सिंह और उसके परिवार का जश्न मनाया उसने सिनेमाघरों को बदला दिया। ये कार्निवाल लंबे समय तक था और बेजोड़ था और रहेगा। एक्टर ने आगे लिखा,आपके प्यार ने हम सभी में एक नया जीवन भर दिया है और ये सफलता आप सभी की है। लव तारा सिंह। फिल्म में तारा और सकीना की जोड़ी को लोगों ने खूब पसंद किया था। सनी और अमीषा के अलावा फिल्म में उत्कर्ष शर्मा, सिमरत कौर और मनीष वाधवा ने मुख्य भूमिका निभाई थी। फिल्म में निर्देशक अनिल शर्मा ने कहा कि अगर गदर 3 का आएगी भी तो साल 2026 में रिलीज होगी। इससे पहले नहीं आएगी।
