बॉलीवुड

Abhishek Bachchan ने भांजे को दी फिल्म की बधाई, अपनी गैंग में शामिल होने पर किया स्वागत

Abhishek Bachchan Latest Post for Agastya Nanda : अभिषेक बच्चन ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपने भांजे अगस्त्या नंदा के साथ एक तस्वीर शेयर की है, इसके साथ उन्होंने अगस्त्या का बॉलीवुड में स्वागत करते हुए एक दिल छु लेना वाला कैप्शन लिखा है।

Image

Abhishek Bachchan Post on Agastya Nanda

Abhishek Bachchan Latest Post for Agastya Nanda : बॉलीवुड स्टारकिड सुहाना खान( Suhana Khan) , अगस्त्या नंदा( Agastya Nanda) और खुशी कपूर( Khushi Kapoor) जल्द ही जोया अख्तर निर्देशित फिल्म "द आर्चीज" से डेब्यू करने वाले हैं। फिल्म को लेकर तैयारी जोर-शोर से है , वहीं बीती रात मुंबई में अपकमिंग फिल्म का प्रीमियर हुआ जिसमें बॉलीवुड की नामी हस्तियों ने शिरकत की, आने वाली फिल्म के लिए सभी स्टार्स ने टीम को बधाई देते हुए हौसला बढ़ाया। वहीं अभिषेक बच्चन ( Abhishek Bachchan) ने अपने भांजे अगस्त्या को फिल्म की बधाई देते हुए एक पोस्ट शेयर की

अभिषेक बच्चन ( Abhishek Bachchan) ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपने भांजे अगस्त्या नंदा के साथ एक तस्वीर शेयर की है, इसके साथ उन्होंने अगस्त्या का बॉलीवुड में स्वागत करते हुए एक दिल छु लेना वाला कैप्शन लिखा है। इसमें अभिषेक को अगस्त्य का हाथ पकड़े हुए दिखाया गया है। इसके कैप्शन में अभिषेक ने लिखा कि -"मामू को गर्व है, उन्होंने लिखा कि वह अगस्त्य का हाथ थामने के लिए हमेशा मौजूद रहेंगे।अगस्त्य नंदा को अपने संदेश में अभिषेक ने लिखा, “आपको बस आगे बढ़ना है और मैं आपका हाथ पकड़ने के लिए वहां मौजूद रहूंगा। मेरे प्यारे अगस्त्य, फिल्मों में आपका स्वागत है! फैंस भी उनकी इस पोस्ट पर जमकर कॉमेंट कर रहे हैं और अगस्त्या को बधाई दे रहे हैं।

कल, बच्चन परिवार द आर्चीज़ प्रीमियर नाइट में शामिल हुआ। इस मौके पर अमिताभ बच्चन, जया बच्चन, अभिषेक बच्चन ( Abhishek Bachchan) , ऐश्वर्या राय बच्चन, उनकी बेटी आराध्या, नव्या नवेली नंदा, श्वेता बच्चन, निखिल नंदा और नताशा नंदा ने जमकर पोज दिए।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article