बॉलीवुड

Aishwarya Rai संग तलाक की खबरों से तंग आए Abhishek Bachchan! सोशल मीडिया पर इस तरह जताई नराजगी

अभिषेक और ऐश्वर्या की शादी को लेकर तमाम तरह की बातें कही जा रही है। कपल के तलाक की खबरें सुर्खियों में है। अभी तक अभिषेक या ऐश्वर्या में से किसी ने कोई रिएक्शन नहीं दिया है। अब इन खबरों से परेशान होकर जूनियर बच्चन ने सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी जताई है।

Image

Abhishek-Aishwarya (credit Pic: Instagram)

अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) और ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) के तलाक की खबरें लगातार सुर्खियों में है। दोनों ने अपने तलाक की खबरों को लेकर कोई रिएक्शन नहीं दिया है। कपल किसी इवेंट या पार्टी में साथ नजर नहीं आता है। एक्टर अभिषेक बच्चन इन दिनों पेरिस में है और ओलंपिक गेम्स को देखने का लुत्फ उठा रहे हैं।एक्टर ने पेरिस ओलंपिक के हाइलाइट्स का वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए एक्टर ने कमेंट सेक्शन को बंद कर दिया है। सिंतबर 2022 के बाद पहली बार एक्टर ने अपना कमेंट सेक्शन बंद किया है।

अभिषेक ने पेरिस ओलंपिक की यादों को शेयर करते हुए कैप्शन लिखा, अपने दोस्तों के साथ पेरिस ओलंपिक 2024 को देखना बहुत अद्भुत थाय़ हमने लगभग 18 सालो ंसे एक साथ काम किया है। पूरे शहर में इस गेम को लेकर अलग एनर्जी थी और फिर हमारे अपने नीरज चोपड़ा तो सम्मान पाते हुए देखना सोने पर सुहागा था। स्टेडियम में अपने प्यारे तिरंग के देखना बहुत गर्व का क्षण था। ये सब स्वर्ग जैसा लगा।

अभिषेक ने बंद किया कमेंट बॉक्स

अभिषेक और ऐश्वर्या की शादी को लेकर तमाम तरह की अटकले लगाई जा रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार, दोनों के बीच चीजें ठीक नहीं चल रही है। हालांकि एक्टर ने इन खबरों पर अपना रिएक्शन देते हुए कहा कि हम अभी भी शादी शुदा है। एक्टर का बयान सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था। अभिषेक और ऐश्वर्या की शादी को 17 साल हो गए है। कपल की बेटी अराध्या है। ऐश्वर्या हर जगह अपनी बेटी अराध्या के साथ नजर आती है। वहीं,अभिषेक पेरिस ओलंपिक में अकेले ही नजर आए थे।

Priyanka Jha
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article