बहुओं पर दिल खोलकर प्यार लुटाते हैं बॉलीवुड के ये ससुर, बहू ऐश्वर्या को बेटी मानते हैं Amitabh Bachchan

बॉलीवुड की बहुओं के बारे में हम लोग काफी कुछ जानते हैं। लेकिन क्या आप बॉलीवुड के कूल ससुर के बारे में जानते हैं जो अपनी बहुओं से बेटी की तरह प्यार करते हैं। इस लिस्ट में अमिताभ बच्चन से लेकर मिथुन चक्रवर्ती तक का नाम शामिल है। आइए बॉलीवुड के इन स्टार्स के बार में जानते हैं।

Authored by: प्रियंका झाUpdated Aug 13 2024, 13:00 IST
बहुओं पर जान छिड़कते हैं बॉलीवुड के ये सितारे, कभी नहीं किया बहु-बेटी में फर्कImage Credit : Instagram01 / 08

बहुओं पर जान छिड़कते हैं बॉलीवुड के ये सितारे, कभी नहीं किया बहु-बेटी में फर्क

बॉलीवुड सेलेब्स अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। आज हम आपको बॉलीवुड के उन सितारों के बारे में बता रहे हैं जो अपनी बहू को बेटी की तरह प्यार करते हैं। ये सेलेब्स अपनी बहू पर प्यार लुटाने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। सनी तो अपने इंटरव्यू में अपनी बहू द्रिशा आचार्य की तारीफ करते नहीं थकते हैं। ​इस लिस्ट में अमिताभ बच्चन, मिथुन चक्रवर्ती, सनी देओल समेत कई सितारों का नाम शामिल है​

सनी देओल (Sunny Kaushal)Image Credit : Instagram02 / 08

सनी देओल (Sunny Kaushal)

सनी देओल के बेटे करण की हाल ही में शादी हुई है। एक्टर अपनी बहू को घर की लक्ष्मी मानते हैं। उनका मानना है कि द्रिशा के आने के बाद से उनके घर में बरकत आई है।

अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan)Image Credit : Instagram03 / 08

अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan)

अमिताभ बच्चन अपनी बहू ऐश्वर्या को बेटी की तरह मानते हैं। कॉफी विद करण पर जया बच्चन ने खुलासा किया था कि अमित जी के चेहरे पर वही चमक होती है जब ऐश्वर्या घर आती है।

जावेद अख्तर (Javed Akhtar)Image Credit : Instagram04 / 08

जावेद अख्तर (Javed Akhtar)

जावेद अख्तर काफी कूल मिजाज के हैं। वो अपनी बहू को बेटी मानते हैं। फरहान की शादी में भी वो बहू शिबानी संग नाचते-गाते नजर आए थे। दोनों की ये फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थी।

मिथुन चक्रवर्ती (Mithun Chakrvarti)Image Credit : Instagram05 / 08

मिथुन चक्रवर्ती (Mithun Chakrvarti)

मिथुन चक्रवर्ती की बहू मदालता ने बताया था कि उनके ससुर बहुत सपोर्टिव है। उन्होंने ने ही उन्हें दोबारा काम शुरू करने की सलाह दी थी। एक्ट्रेस ने बताया था कि वो उनके लिए पिता की तरह है।

पंकज कपूर (Pankaj Kapoor)Image Credit : Instagram06 / 08

पंकज कपूर (Pankaj Kapoor)

पंकज कपूर लाइमलाइट से दूर रहते हैं। एक्टर अपनी बहू मीरा राजपूत को अपनी बेटी की तरह मानते हैं। वो अक्सर उनके साथ चिल करते हुए नजर आते हैं।

धर्मेंद्र (Dharmendra)Image Credit : Instagram07 / 08

धर्मेंद्र (Dharmendra)

धर्मेंद्र ने हमेशा अपने इंटरव्यू में कहा कि उनके सभी बच्चे बहुत अच्छे हैं। एक्टर भले ही कभी अपनी बहुओं के साथ नजर नहीं आए है। लेकिन वो अपनी बहुओं को बेटी की तरह मानते हैं।

सैम कौशल (Sam Kaushal)Image Credit : Instagram08 / 08

सैम कौशल (Sam Kaushal)

विक्की कौशल के पिता सैम लाइमलाइट से दूर रहते हैं। एक्टर की पत्नी कैटरीना ने अपने इंटरव्यू में बताया था कि उनके सास-ससुर बहुत ही सपोर्टिव है और उनका बहुत ख्याल रखते हैं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!