बॉलीवुड

अभिनव कश्यप ने सलमान खान के खिलाफ फिर उगला जहर, कहा 'एक क्रिमल अब सोल्जर बनकर...?'

Abhinav Kashyap on Salman Khan: 'दबंग' मूवी का निर्देशन कर चुके अभिनव कश्यप ने बॉलीवुड एक्टर सलमान खान पर कई गंभीर आरोप लगाते हैं। अभिनव ने खुलेआम यहां तक कह दिया है कि सलमान खान जैसा 'क्रिमल' फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' में एक सोल्जर की भूमिका कैसे निभा सकता है।

Image

Pics Credit: Instagram

Abhinav Kashyap on Salman Khan: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म 'दबंग' को डायरेक्ट कर चुके अभिनव कश्यप लंबे समय से लगतार चर्चा में बने हुए हैं। डायरेक्टर अभिनव कश्यप ने सलमान खान पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। अभिनव कश्यप ने सलमान खान को 'क्रिमल' बताया है और गलवान की लड़ाई पर बन रही फिल्म में एक सोल्जर की भूमिका निभाने के लिए अभिनेता की क्रेडिबिलिटी पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अभिनव कश्यप ने यहां तक कहा कि सलमान खान ने 'दबंग' को हाईजैक कर वहां का माहौल एकदम टॉक्सिक वाला बना दिया था। इसके बाद अभिनव ने 'दबंग 2' को डायरेक्ट करने से मना कर दिया था।

बॉलीवुड ठिकाना से बात करते हुए अभिनव कश्यप ने कहा, 'एक काल्पनिक सिचुएशन ऐसी हो सकती है कि सलमान खान मुझ पर हमला करने का ऑर्डर ना दे दे।' उन्होंने आगे कहा, 'मैं उनकी इतनी आलोचना कर रहा हूं इसके बाद भी वो कुछ कर नहीं रहे हैं। हालांकि उनके चाटुकारों को इससे दिक्कत है। इस इंसान अपनी लाइफ को खुद इतना बर्बाद किया है कि अब उसे बचाया नहीं जा सकता है।' सलमान की अपकमिंग मूवी को लेकर अभिनव कश्यप ने कहा, 'उनके जैसा क्रिमल एक सोल्जर का किरदार निभाएगा?'

सलमान खान के साथ हुए मनमुटाव पर अभिनव कश्यप ने यहां तक कहा कि उन्होंने अभिनेता को 'दबंग' मूवी से एक ब्रेक दिया था, इसके बाद उन्होंने डायरेक्टर के साथ विश्वासघात। अभिनव ने सलमान पर निशाना साधते हुए कहा, ' उन्होंने खुद मुझसे एक मूवी करने के लिए भीख मांगी। इसके बाद मैंने उन्हें दबंग में कास्ट कर एक बड़ा मौका दिया। लेकिन उन्होंने मेरी पीठ में छुरा घोंपा। ये इन्हीं लोगों द्वारा डाला गया जहर है, जो मैं उगल रहा हूं।' उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि सलमान जैसे व्यक्ति को वीर सेनानी के रूप में क्यों लिया जा सकता है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article