Abhay reached to Hospital: बॉलीवुड अभिनेता अभय देओल की कार कुछ ही देर पहले एक बार फिर से ब्रीच कैंडी अस्पताल के बाहर स्पॉट हुई। अभय देओल अपने ताऊ धर्मेंद्र से मिलने के लिए सुबह-सुबह अस्पताल पहुंचे थे, जिसके बाद वो घरवालों को संभालने के लिए बंगले की ओर रवाना हुए थे। लोगों को उम्मीद थी कि अभय देओल दिनभर घरवालों का ही ध्यान रखेंगे लेकिन उनकी कार अचानक से अस्पताल से बाहर पहुंच गई है, जिसके बाद लोगों में हलचल है। अभय का अचानक से अस्पताल पहुंचना लोगों को चौंका रहा है और लोगों के मन में कई सारे सवाल खड़े हो गए हैं। आप अभय देओल का वीडियो नीचे देख सकते हैं
अभय देओल से पहले अचानक से पहुंचे थे बॉबी देओल
बॉलीवुड अभिनेता अभय देओल से पहले उनके तहेरे भाई बॉबी देओल अस्पताल के बाहर दिखाई दिए थे। बॉबी देओल भरी दोपहरी में पापा धर्मेंद्र से मिलने के लिए अस्पताल पहुंचे थे। बॉबी देओल का वीडियो इंटरनेट पर आग की तरह फैला था क्योंकि वो कार में बैठकर अपना मुंह छुपाते हुए दिखाई दिए थे। लोगों ने उनका वीडियो देखने के बाद सवाल पूछा कि बॉबी ऐसा क्यों कर रहे हैं और अब अभय का अचानक से पहुंचना लोगों को परेशान कर रहा है। (इसे भी पढ़ें: कुछ ही घंटों में घर पहुंचेंगे धर्मेंद्र!! गेट के बाहर पहुंचे DCP)
सुबह से एक-एक करके अस्पताल पहुंच रहा है देओल परिवार
ऐसा नहीं है कि अभय देओल और बॉबी देओल ही अस्पताल के बाहर दिखाई दिए हैं। उनसे पहले सनी देओल, करण देओल, हेमा मालिनी और ईशा देओल भी अस्पताल के बाहर नजर आए थे। सुबह से लगातार देओल परिवार के सदस्य अस्पताल जा रहे हैं और धर्मेंद्र से मिल रहे हैं। इन सभी के वीडियोज और फोटोज इंटरनेट पर वायरल हो रहे हैं। (इसे भी पढ़ें: भरी दोपहरी में भागे-भागे अस्पताल पहुंचे बॉबी देओल, मीडिया को देख छुपाया चेहरा)
