बॉलीवुड

Dharmendra Health News: कुछ ही घंटों में घर पहुंचेंगे धर्मेंद्र!! गेट के बाहर पहुंचे DCP

Mumbai Police DCP visited at Dharmendra residence: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र फिलहाल अस्पताल में भर्ती है। रिपोर्ट्स की मानें तो धर्मेंद्र का इलाज जारी है और वो रिकवर कर रहे हैं। इस बीच धर्मेंद्र के घर मंबई पुलिस के डीसीपी पहुंचे है। इस दौरान का एक वीडियो सामने आया है। आइए नजर डालते है इसपर...

Image

pic credit- instagram and zoom

Mumbai Police DCP visited at Dharmendra residence: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र पर सभी की नजरें टिकी हुई है। धर्मेंद्र कल से ही अस्पताल में भर्ती है। बीते दिन उनकी तबीयत अचानक से बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में एडमिट करावाया गया। कल से कई बार धर्मेंद्र की मौत की अफवाह उड़ चुकी है। हालांकि बाद में फैमिली ने ये साफ किया है कि धर्मेंद्र का इलाज जारी है और वो रिकवर कर रहे हैं। इस बीच धर्मेंद्र के घर मंबई पुलिस के डीसीपी पहुंचे है। इस दौरान का एक वीडियो सामने आया है, जो कि इंटरनेट पर छा गया है। आइए नजर डालते है इस क्लिप पर...

क्या घर पहुंचने वाले हैं धर्मेंद्र

जूम टीवी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को अपडेट करते हुए एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें मंबई पुलिस के डीसीपी धर्मेंद्र के घर के बाहर दिखाई दे रहे हैं। बता दें कि धर्मेंद्र के घर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। लोगों का ये मानना है कि धर्मेंद्र की तबीयत में सुधार आ रहा है और उन्हें जल्द ही अस्पताल में छुट्टी मिलने वाली है। वहीं कई रिपोर्ट्स में ये दावा किया जा रहा है कि धर्मेंद्र के घर के बाहर भीड़ बढ़ रही है इसलिए सुरक्षा बढ़ाई गई है। जो भी हो फैंस चाहते हैं कि धर्मेंद्र जल्द से जल्द ठीक होकर घर वापस लौट आएं। पूरे देश में धर्मेंद्र के लिए लोग भगवान से प्राथना कर रहे हैं।

धर्मेंद्र को लेकर उड़ी थी अफवाह

बीती रात अचनाक से ये खबर सामने आई कि धर्मेंद्र की मौत हो गई। इसके बाद तुरंत सनी देओल की टीम ने इस न्यूज को फर्जी बताया। आज सुबह भी धर्मेंद्र की मौत की खबर वायरल हुई थी। हेमा मालिनी और ईशा देओल ने एक पोस्ट शेयर कर बताया है कि धर्मेंद्र का इलाज जारी है और वो रिकवर कर रहे हैं। प्लीज ऐसी फर्जी खबरें ना फैलाएं। बताते चलें कि धर्मेंद्र से मिलने के लिए अबतक कई लोग अस्पताल पहुंच चुके हैं। इस लिस्ट में सलमान खान, शाहरुख खान और गोविंदा समेत कई सितारों के नाम शामिल है। धर्मेंद्र ने काफी समय तक बॉलीवुड पर राज किया है। उनकी एक्टिंग को लोग काफी पसंद करते हैं।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article