बॉलीवुड

Sidharth Malhotra और Janhvi Kapoor की फ्रेश जोड़ी मचाएगी बड़े परदे पर तहलका, इस डायरेक्टर ने किया कमाल

Sidharth Malhotra and Janhvi Kapoor's Next Thriller: बॉलीवुड के गलियारों से खबरों आ रही हैं कि सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) और जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) को एक थ्रिलर ऑफर हुई है। इस फिल्म में दोनों की फ्रेश जोड़ी नजर आएगी। फिल्म का निर्देशन तुषार जलोटा करेंगे, जो 'दसवीं' जैसी फिल्म बना चुके हैं।

Image

Sidharth Malhotra and Janhvi Kapoor

Sidharth Malhotra and Janhvi Kapoor's Next Thriller: बॉलीवुड इंडस्ट्री में बन रही फिल्मों में अब डायरेक्टर्स नई-नई जोड़ियों को कास्ट कर रहे हैं। इस लिस्ट में अब एक फ्रेश जोड़ी का नाम भी जुड़ने जा रहा है। इस समय जो लेटेस्ट रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक निर्माताओं ने सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) और जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) की फ्रेश जोड़ी को पहली बार एक थ्रिलर में कास्ट करने का मन बनाया है। इस जोड़ी को बड़े परदे पर तहलका मचाते हुए देखने के लिए फैन्स भी बेताब हैं।

बॉलीवुड हंगामा की एक नई रिपोर्ट के मुताबिक सिद्धार्थ मल्होत्रा और जान्हवी कपूर को साथ में पहली बार एक फिल्म ऑफर हुई है। इस फिल्म का निर्देशन तुषार जलोटा करेंगे। ये फिल्म दिनेश विजन के बैनर तले बनाई जाएगी और वो ही इसे प्रोड्यूस करेंगे। बता दें तुषार जलोटा एक बेहतरीन डायरेक्टर हैं। उन्होंने आखिरी बार अभिषेक बच्चन की फिल्म 'दसवीं' का निर्देशन किया था, जो लोगों को काफी पसंद आई थी। ये फिल्म ओटीटी पर रिलीज हुई थी। बताया जा रहा है कि इस की शूटिंग अगले साल फर्स्ट हाफ में शुरू कर दी जाएगी। सिद्धार्थ और जान्हवी भी इस फिल्म को करने के लिए बेहद उत्साहित हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो सिद्धार्थ मल्होत्रा इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'योद्धा' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ दिशा पाटनी नजर आएंगी। फिल्म इसी साल रिलीज होगी। वहीं दूसरी ओर जान्हवी कपूर को आखिरी बार वरुण धवन के साथ फिल्म 'बवाल' में देखा गया था।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article