Aamir Khan on Andaz Apna Apna 2: बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान (Aamir Khan) इस समय कर कारणों से सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में आमिर खान ने मीडिया से सामने यह कन्फर्म कर दिया है कि वो इस समय गौरी के साथ रिलेशनशिप में हैं। पर्सनल लाइफ के साथ-साथ आमिर खान ने अपनी प्रोफेशनल लाइफ को लेकर भी कई खुलासे किए। आमिर खान ने यह भी पुष्टि कर दी हैं कि सुपरस्टार सलमान खान के साथ फिल्म 'अंदाज अपना-अपना 2' (Andaz Apna Apna 2) पर भी काम शुरू कर दिया गया है। आमिर खान की 'अंदाज अपना-अपना' साल 1994 में रिलीज हुई थी और इसे लोगों ने खूब पसंद किया था।
'अंदाज अपना-अपना 2' की स्क्रिप्ट पर काम हुआ शुरू
आमिर खान ने अपने 60वें जन्मदिन के मौके पर मीडिया से बात करते हुए 'अंदाज अपना-अपना' के सीक्वल को कन्फर्म कर दिया है। अभिनेता ने कहा, 'हम सभी को 'अंदाज अपना अपना 2' का इंतजार है। राजकुमार संतोषी ने हुने इसकी स्क्रिप्ट पर काम करने के लिए बोल दिया है। जब स्क्रिप्ट पूरी हो जाएगी तो मैं और सलमान खान जरुर इस फिल्म पर काम शुरू कर देंगे। मुझे लगता है कि दर्शकों को 'अंदाज अपना अपना 2' देखना पसंद आएगा... राज जी स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं।'
वर्कफ्रंट की बात करें तो आमिर खान अपनी आने वाली फिल्म 'सितारे जमीन पर' की शूटिंग में व्यस्त हैं, जो 2007 में आई उनकी पहली निर्देशित फिल्म 'तारे जमीन पर' का सीक्वल है। 'सितारे जमीन पर' मूवी का निर्देशन आरएस प्रसन्ना द्वारा किया जा रहा है। यह फिल्म जून में रिलीज होने वाली है। इसके अलावा आमिर खान ने अपने ड्रीम प्रोजेक्ट 'महाभारत' पर भी काम शुरू कर दिया है। इस फिल्म की स्क्रिप्ट को तैयार होने में लगभग 5 साल लग जाएंगे।
