आमिर खान (Aamir Khan) की बेटी आयरा खान (Ira Khan) अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर अक्सर चर्चा में रहती हैं। आयरा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर अपने परिवार के साथ फोटो और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। आयरा ने हाल ही में अपनी मां रीना दत्ता के साथ फोटो शेयर की है। फोटो में आयरा और उनकी मां के बीच क्यूट बॉन्डिंग दिखाई दे रही हैं। दोनों की फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।
आयरा अपनी मां के साथ डिनर पर गई हैं। आयरा ने इस फोटो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, लव यू मां। फोटो में आयरा अपनी मां को किस करते हुए दिखाई दे रही हैं। आयरा की मां रीना दत्ता गुलाबी रंग की साड़ी में नजर आ रही हैं। फैंस आयरा की इस फोटो पर प्यार बरसा रहे हैं।
आयरा ने मां संग शेयर की फोटो

amir khan family (1)
वहीं, कुछ यूजर्स आमिर खान की पहली पत्नी रीना को देखकर हैरान रह गए। यूजर्स सोशल मीडिया पर लगातार रिएक्शन्स दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, क्या ये आमिर खान की पहली पत्नी हैं। दूसरे यूजर ने लिखा, ये कितनी बूढ़ी लग रही हैं। तीसरे यूजर ने लिखा,ये कितनी बदल गई है।
आमिर खान को पहली नजर में पत्नी रीना दत्ता से प्यार हो गया था। कपल ने डेटिंग के कुछ समय बाद साल 1986 में शादी कर ली थी। आयरा रीना और आमिर की सबसे पहली संतान है। हालांकि दोनों की शादी ज्यादा दिनों तक नहीं चली और जल्द दोनों का तलाक हो गया था। तलाक के बाद आमिर और रीना का रिश्ता काफी अच्छा था। आमिर की पहली पत्नी रीना को अक्सर फैमिल फंक्शन और इवेंट में देखा जाता है। रीना हमेशा से लाइमलाइट से दूर रही हैं। उन्हें पेंटिंग का शौक हैं। वो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अक्सर अपने आर्ट की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।
