बॉलीवुड

'Mahabharat' में भगवान कृष्ण का किरदार निभाएंगे आमिर खान, चुप्पी तोड़ते हुए कहा, 'मैं अपना बेस्ट देने में...'

Aamir Khan on Mahabharat: कई दिनों पहले ही बॉलीवुड एक्टर आमिर खान (Aamir Khan) ने बड़ा खुलासा करते हुए बताया था कि वो महाकाव्य गाथा 'महाभारत' (Mahabharat) की स्क्रिप्ट पर इस साल काम शुरू करेंगे। अब उन्होंने बताया है कि वो 'महाभारत' में भगवान कृष्ण का रोल निभाना चाहते हैं।

Image

Aamir Khan on Mahabharat

Aamir Khan on Mahabharat: बॉलीवुड की फिल्मों के सुपरस्टार आमिर खान (Aamir Khan) ने कुछ दिनों पहले दिए इंटरव्यू के दौरान बताया था कि वो महाकाव्य गाथा 'महाभारत' (Mahabharat) की स्क्रिप्ट पर इस साल काम शुरू कर देंगे। उन्होंने यह भी बताया था कि फिल्म की स्क्रिप्ट को तैयार करने में काफी समय लग सकता है। जिन दिन से आमिर खान ने 'महाभारत' बनाने पर चर्चा की तभी से फैन्स इस फिल्म को देखने के लिए बेताब हैं। हाल ही में एक न्यूज चैनल से बात करते हुए आमिर खान ने कहा कि वो फिल्म 'महाभारत' में भगवान कृष्ण का रोल निभाना चाहते हैं।

एबीपी लाइव के साथ बात करते हुए आमिर खान से जब उनके प्रोजेक्ट 'महाभारत' के बारे में पूछा गया तो वो उन्होंने कहा, 'महाभारत मेरे सपने में से एक हैं, जिसे में साकार करना चाहता हूं। हालांकि इस सपने को पूरा करने में थोड़ी मुश्किल हो सकती है। 'महाभारत' मूवी आपको निराश नहीं करेगी लेकिन आप इसे निराश कर सकते हैं। मैं इस समय हर कदम फूंक-फूंककर रख रहा हूं। फिलहाल मेरी मूवी 'सितारे जमीन पर' रिलीज हो जाए। इसके बाद मैं महाभारत पर काम शुरू करूंगा। आगे देखते हैं कि कैसे चीजें सबके बीच सामने आती हैं। यह बहुत बड़ा प्रोजेक्ट है, इसके बारे में कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी।

इस दौरान जब आमिर खान से पूछा गया कि वो 'महाभारत' में वो कौन सा किरदार निभाना पसंद करेंगे तो अभिनेता ने कहा, 'जो किरदार मुझे सबसे ज्यादा प्रेरणा देता है, वो भगवान कृष्ण का है। मैं इस किरदार को निभाना पसंद करूंगा।' बता दें आमिर खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'सितारे जमीन पर' की रिलीज को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। यह फिल्म 20 जून को रिलीज होगी।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article