बॉलीवुड

'सितारे जमीन पर' की रिलीज से पहले आमिर ने फैंस को दिया बड़ा तोहफा, यूट्यूब पर फ्री में देख सकेंगे उनकी ये धांसू फिल्म

Taare Zameen Par to stream on Youtube: बॉलीवुड एक्टर आमिर खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'सितारे जमीन पर' की वजह से चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म जल्द ही बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। इस बीच आमिर खान ने अपने फैंस को बड़ा तोहफा दिया है। उनकी ब्लॉकबस्टर फिल्म 'तारे जमीन पर' यूट्यूब पर फ्री में स्ट्रीम करने वाली है।

Image

aamir khan taare zameen par

Taare Zameen Par to stream on Youtube: बॉलीवुड स्टार आमिर खान इन दिनों सुर्खियों में छाए हुए हैं। उनकी अपकमिंग फिल्म 'सितारे जमीन पर' का हाल ही में ट्रेलर रिलीज सामने आया है, जिसे तमाम लोगों ने दिल खोलकर प्यार दिया। सभी लोग फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे है। आमिर अपनी मूवी का प्रमोशन जोरो-शोरों से कर रहे हैं। आईपीएल 2025 के फाइनल में भी एक्टर ने अपनी मूवी को प्रमोट किया था। इस बीच आमिर खान ने अपने फैंस को बड़ा तोहफा दिया है। उनकी ब्लॉकबस्टर फिल्म 'तारे जमीन पर' यूट्यूब पर फ्री में स्ट्रीम करने वाली है।

इस शर्त के साथ यूट्यूब पर होगी रिलीज

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट की मानें तो, आमिर खान की फिल्म 'तारे जमीन पर' यूट्यूब पर मुफ्त में दिखाई जाएगी, लेकिन एक शर्त है। यह फिल्म केवल 1-2 हफ्तों के लिए उनके यूट्यूब चैनल 'आमिर खान टॉकीज' पर उपलब्ध होगी। इस खबर के सामने आने के बाद फैंस के बीच खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। बता दें कि आमिर खान की फिल्म 'तारे जमीन पर' साल 2007 में रिलीज हुई थी। फिल्म को लोगों ने इतना प्यार दिया था कि ये सुपरहिट साबित हुई। मूवी की कहानी ने करोड़ों लोगों के दिलों को छुआ था।

कब दस्तक देगी आमिर खान की 'सितारे जमीन पर'

बताते चलें कि आमिर खान काफी लंबे समय के बाद बड़े पर्दे पर वापसी करने वाले है। उनकी मोस्ट अवेटेड फिल्म इसी महीने 20 जून को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। फिल्म में आमिर खान के अलावा जेनेलिया देशमुख, डॉली अहलूवालिया और कई नए एक्टर्स दिखाई देंगे। फिल्म के ट्रेलर को देखने के बाद ही लोगों ने ये दावा कर दिया था कि 'सितारे जमीन पर' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा देगी। अब देखना ये दिलचस्प होगा कि आमिर खान की ये फिल्म कैसा परफॉर्म करती है।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article