बॉलीवुड

गौरी स्प्रैट से मन ही मन शादी रचा बैठे हैं आमिर खान, पहली दो पत्नियों के साथ भी रखा है दोस्ती का रिश्ता

Aamir Khan-Gauri Spratt Relationship: आमिर खान इन दिनों अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट को लेकर चर्चा में हैं। जब भी आमिर गौरी के बारे में बात करते हैं, वह वायरल हो जाता है। हाल ही में आमिर ने अपने तीसरे रिलेशनशिप से जुड़ी बातें बताई, साथ ही दो शादियों के बाद जीवन में क्या समझ आई उसपर भी चर्चा की।

Image

Image Source: zoom

Aamir Khan-Gauri Spratt Relationship: बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान( Aamir Khan) अपनी फिल्मों से कहीं ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहते हैं। अपने 60वें जन्मदिन पर जब आमिर ने गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट ( Gauri Spratt) से सबको मिलवाया, तो हर कोई हैरान हो गया था। दो शादी के बाद तीसरे रिलेशनशिप में आने के बाद आमिर खान को काफी ट्रोल भी होना पड़ा था। हाल ही में आमिर खान ने अपने इस रिश्ते पर खुलकर बात की। काजोल देवगन और ट्विंकल खन्ना के शो "टू मच" में आमिर खान ने गौरी के बारे में बात की। साथ ही इस उम्र में तीसरी शादी करने पर भी अपनी राय रखी। आइए आपको बताते हैं उन्होंने क्या कहा

काजोल-ट्विंकल के न्यू शो "टू मच" के पहले एपिसोड में इंडस्ट्री के सुपरस्टार्स आमिर खान ( Aamir Khan) और सलमान खान( Salman Khan) ने एंट्री ली। दोनों शो के पहले गेस्ट बनकर आए थे। शो के अंदर आमिर खान की लव लाइफ पर जमकर बातें हुईं, जिसमें उनकी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट का जिक्र हुआ। ट्विंकल ने मजाकिया लहजे में कहा कि उनकी शादी को इतना समय हो गया है कि अब वे आमिर के जरिए ही जी रही हैं। उन्होंने बताया कि 60 साल की उम्र में भी, आमिर की ज़िंदगी में रोमांस है।

उनके इस कमेन्ट पर आमिर खान ने जवाब दिया। एक्टर ने कहा "मैं बहुत खुशकिस्मत हूं कि मैंने जिन दो लड़कियों से शादी की दोनों ही बहुत अच्छी हैं। हमारा तलाक हो गया, लेकिन हम आज भी अच्छे दोस्त हैं। रीना और किरण दोनों ही बहुत अच्छी महिलाएं हैं।"

गौरी स्प्रैट से शादी नहीं करेंगे आमिर खान

गौरी स्प्रैट(Gauri Spratt) संग शादी के सवाल पर आमिर खान( Aamir Khan) ने जवाब देते हुए कहा कि जब आप किसी के साथ रिश्ते में होते हैं तो उसके लिए कमीटमेंट सबसे जरूरी होती है। शादी तो एक कागज पर साइन किया और हो गई, लेकिन जब आप किसी रिश्ते से इतना जुड़े होते हैं तो आपको कमीटमेंट ही सबकुछ होती है, मैं और गौरी एक-दूसरे के लिए कमिटिड हैं और हमारे मन में शादी हो चुकी है।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article