बॉलीवुड

आमिर खान ने शाहरुख खान संग हुए विवाद पर तोड़ी चुप्पी, कहा- 'वो मुझसे नाखुश थे...'

  • Authored by: अभय
  • Updated Jul 1, 2025, 07:18 PM IST

Aamir Khan on Shah Rukh Khan Controversy: बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर आमिर खान (Aamir Khan) ने हाल ही में अपने पालतू कुत्ते का नाम शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) रखने की खबर पर चुप्पी तोड़ी है। इस विवाद पर आमिर खान ने जो बयान दिया वो खूब वायरल हो रहा है।

Image

Aamir Khan on Shah Rukh Khan Controversy

Aamir Khan on Shah Rukh Khan Controversy: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार आमिर खान (Aamir Khan) इन दिनों अपनी फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ (Sitaare Zameen Par) को लेकर काफी चर्चा में बने हुए हैं। आमिर खान की इस फिल्म को फैंस द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। इस फिल्म के साथ-साथ आमिर खान का एक इंटरव्यू खूब वायरल हो रहा है। इस इंटरव्यू में आमिर खान अपनी लाइफ के अलग-अलग मुद्दों पर बात करते हुए नजर आए। आमिर खान ने इस दौरान कुछ ऐसे खुलासे भी किए जो लोगों को काफी हैरान कर रहे हैं। इसी इंटरव्यू के दौरान अपने और शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के बीच हुए विवाद पर भी चुप्पी तोड़ी। तो चलिए जानते हैं आमिर खान ने शाहरुख खान संग हुए विवाद पर क्या बोला है।

शाहरुख खान संग विवाद पर आमिर खान ने कही ये बात

आमिर खान ने हाल ही The Lallantop को दिए इंटरव्यू में अपने पालतू कुत्ते का नाम शाहरुख खान रखने की खबर पर चुप्पी तोड़ी है। आमिर खान ने कहा कि वो दौर बचपने का था। इसके आगे उन्होंने कहा कि 'दरअसल, एक वक्त था जब मैं और शाहरुख एक-दूसरे के लिए काफी कुछ बोल रहे थे। शायद वो मुझसे नाराज थे। अब मेरा अच्छा दोस्त है शाहरुख' आमिर खान का ये बयान सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। आमिर खान के इस बयान के बाद शाहरुख खान और आमिर खान के बीच हुए विवाद को लेकर फिर चर्चा शुरू हो गई है।

आमिर खान भूल गए थे गर्लफ्रेंड का नाम

आमिर खान की इंटरव्यू के दौरान खुलासा किया कि काम के मामले में मेरी याददाश्त बहुत तेज है, लेकिन नाम याद रखना भूल जाता हूं। आपको बता दें कि आमिर खान की बीच इंटरव्यू में अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट (Gauri Spratt) का नाम भूल गए थे। आमिर खान के इस इंटरव्यू को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभय author

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजब... और देखें

End of Article