बॉलीवुड

Sitaare Zameen Par का नहीं रिलीज होगा ट्रेलर, सुरक्षा को मद्देनर रखते हुए आमिर खान की टीम ने लिया फैसला

Sitaare Zameen Par Trailer Postponed: आमिर खान की अपकमिंग फिल्म सितारे जमीन पर का ट्रेलर लॉन्च अभी रोक दिया है। देश के हालात को देखकर प्रोडक्शन टीम ने यह फैसला किया है। जिम्मेदार नागरिकों के रूप में, हम मानते हैं कि इस समय के दौरान एकता और संयम के साथ जवाब देना महत्वपूर्ण है।

Image

Sitaare Zameen Par Trailer Postponed

Sitaare Zameen Par Trailer Postponed: अभिनेता और फिल्म निर्माता आमिर खान( Aamir Khan) जल्द ही फिल्म सितारे जमीन पर( Sitaare Zameen Par) लेकर आ रहे हैं। लंबे समय बाद आमिर खान इस फिल्म से बड़े परदे पर नजर आने वाले हैं। हालांकि देश में चल रहे युद्ध के हालात को देखते हुए लग रहा है कि फिल्म की रिलीज में देरी हो सकती है। सितारे जमीन पर का ट्रेलर जो दो दिन पहले रिलीज होने वाला था उसे भी रोक दिया गया है। सुरक्षा और सरकार के नियमों को देखते हुए आमिर खान की टीम ने यह फैसला लिया है। इंडिया पाकिस्तान के युद्ध के बीच मेकर्स ने फिल्म का ट्रेलर लॉन्च करने से मना कर दिया है।

मूल रूप से 8 मई को रिलीज होने वाला ट्रेलर इस हफ्ते के आखिर में रिलीज होने जा रहा था। हालांकि , आमिर खान( Aamir Khan) और उनकी प्रोडक्शन टीम ने कथित तौर पर इसे अभी रिलीज से रोक दिया है। प्रोडक्शन हाउस के करीबी सूत्रों के अनुसार, टीम को लगा कि जब देश सुरक्षा संबंधी चिंताओं से जूझ रहा है, तब फिल्म को प्रमोट करने का यह सही समय नहीं है।

सूत्र ने आईएएनएस को बताया, देश की सीमाओं पर चल रहे घटनाक्रम और अलर्ट को देखते हुए, आमिर खान प्रोडक्शंस ने अपनी आगामी फिल्म सितारे जमीन पर के ट्रेलर को स्थगित करने का फैसला किया है। हमारी संवेदनाएं हमारे सशस्त्र बलों के बहादुर दिलों के साथ हैं जो राष्ट्र की रक्षा में दृढ़ रहते हैं। जिम्मेदार नागरिकों के रूप में, हम मानते हैं कि इस समय के दौरान एकता और संयम के साथ जवाब देना महत्वपूर्ण है। यह रिपोर्ट मैडॉक फिल्म्स की घोषणा के बाद आई है। प्रोडक्शन हाउस ने हाल ही में राजकुमार राव और वामिका गब्बी अभिनीत भूल चूक माफ की रिलीज को रद्द कर दिया है।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article