बॉलीवुड

आमिर खान की "सितारे जमीन पर" को ब्रिटिश सेंसर बोर्ड से मिला 12A सर्टिफिकेट, इतने घंटे की है मूवी

Siaatre Zameen Par Get 12A Certificate : आमिर खान की इस फिल्म का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। लगभग 3 साल बाद एक्टर बड़े पर्दे पर लौट रहे हैं। फिल्म को रिलीज होने में एक हफ्ता बचा है। इससे जुड़ी नई अपडेट सामने आई है। आइए बताते हैं क्या है ये सर्टिफिकेट

Image

Siaatre Zameen Par Get 12A Certificate

Siaatre Zameen Par Get 12A Certificate: बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान ( Aamir Khan) लगभग 3 साल बाद बड़े पर्दे पर कमबैक करने जा रहे हैं। उनकी फिल्म सितारे जमीन पर( Sitaare Zameen Par) अगले हफ्ते शुक्रवार को रिलीज के लिए तैयार है। एक्टर भी जोर-शोर से मूवी का प्रमोशन करने में लगे हुए हैं। फिल्म को लेकर आमिर खान के फैंस भी बहुत उत्साहित हैं। वहीं अब मूवी को लेकर नई अपडेट सामने आई है। ब्रिटिश सेंसर बोर्ड ने फिल्म को 12A सर्टिफिकेट दे दिया है। आइए बताते हैं क्या है ये सर्टिफिकेट , इसी के साथ फिल्म के रनटाइम का भी पता चला है।

आमिर खान( Aamir Khan) की फिल्म 20 जून, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। अब, नई जानकारियां सामने आ रही हैं जिसमें बताया जा रहा है कि ब्रिटिश सेंसर बोर्ड ने आधिकारिक तौर पर फिल्म को 12A सर्टिफिकेट के साथ मंजूरी दे दी है, जिसका मतलब है कि यह 12 साल से अधिक उम्र के दर्शकों के लिए उपयुक्त है, जबकि छोटे बच्चे भी इसे देख सकते हैं, बशर्ते उनके साथ कोई वयस्क हो। फिल्मी व्यू की एक रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म का रनटाइम 2 घंटे 35 मिनट है।

सितारे ज़मीन पर आमिर की लाल सिंह चड्ढा के बाद तीन साल के अंतराल के बाद सिनेमाघरों में वापसी है। हालिया रिपोर्टों के अनुसार अभिनेता ने देश भर में लगभग 3,000 स्क्रीन पर फिल्म लॉन्च करने की योजना बनाई है। फिल्म में आमिर खान के साथ अभिनेत्री जेनेलिया डिसूजा नजर आने वाली है। इसे आर.एस प्रसन्ना ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में 10 दिव्यांग बच्चों की कहानी को दिखाया जाएगा।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article