Sitaare Zameen Par OTT Release Controversy: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्ट आमिर खान( Aamir Khan) लंबे समय बाद बड़े पर्दे पर लौट रहे हैं। उनकी फिल्म सितारे जमीन पर ( Sitaare Zameen Par) कुछ ही दिनों में रिलीज होने जा रही है। फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला यही कारण है कि इसकी रिलीज का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि रिलीज से पहले ये फिल्म विवादों में चल रही है। दरअसल बाकि निर्माताओं की तरह आमिर खान ने फिल्म के अधिकार किसी ओटीटी प्लेटफॉर्म को नहीं दिए हैं। अब आमिर ने खुद इस पर चुप्पी तोड़ते हुए बताया है कि वह फिल्म को ओटीटी पर क्यों नहीं रिलीज करना चाहते।
आमिर खान ( Aamir Khan) ने हाल ही में एक प्रेस मीट के दौरान बताया कि वह एकलौते ऐसे निर्माता है जिन्होंने अपनी फिल्म को ओटीटी पर बेचने से मना कर दिया है। आजकल ऐसा ही हो रहा है जब तक कोई फिल्म ओटीटी पर नहीं बिकती वह रिलीज नहीं होती। लेकिन एक्टर का कहना है कि मैं सिनेमा में चल रहे इस धंधे को बदलना चाहता हूँ। मुझे थिएटर ने बनाया है और मैं इसी को मानता हूँ।
मुझे बहुत सारे ऑफर आए हैं और मैंने सभी को 'नहीं' कह दिया है। ऐसा इसलिए है क्योंकि मैं सिनेमा में विश्वास करता हूं। मैं आज जो कुछ भी हूं सिनेमा की वजह से हूं। मैं यहां इस पद पर इसलिए बैठा हूं क्योंकि लोगों ने मेरी फिल्म सिनेमाघरों में देखी। इसलिए, मैं एक वफादार हूं। हो सकता है कि मैं बेवकूफ हूं । शायद मैं कोई हिम्मत कर रहा हूं । ओटीटी अधिकार नहीं बेचकर, शायद मैं बहुत बड़ी गलती कर रहा हूं और इससे बहुत बड़ा वित्तीय नुकसान हो सकता है। वो मैं बाद में देखूँगा। इस समय मैं केवल थिएटर के बिजनेस को आगे बढ़ाना चाहता हूँ जो पिछले कुछ समय से पिछड़ गया है। बता दें कि सितारे जमीन पर 20 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।
