बॉलीवुड

कौन है आमिर खान के नाजायज बच्चे की मां जेसिका हाइन्स...? कब मिले और क्यों आईं दोनों में दूरियां....

Aamir-Jessica Love Story: आमिर खान (Aamir Khan) के भाई फैसल खान ने मीडिया के सामने ये खुलासा करके सबको चौंका दिया है कि उनका जेकिसा हाइन्स के साथ एक नाजायज बच्चा है, जो विदेश में रहता है। इस खुलासे के बाद हर कोई ये जानना चाहता है कि जेसिका हाइन्स आखिरकार है कौन और कहां रहती हैं? आइए आपको आमिर-जेसिका की पूरी कहानी बताते हैं...

Image

Image Source: Aamir Khan/Jessica

Aamir-Jessica Affair: बॉलीवुड एक्टर आमिर खान पिछले कुछ सालों से लगातार विवादों में घिरे हुए हैं। उनके द्वारा दिए गए बयान हो या फिर पर्सनल लाइफ में मच रही उथल-पुथल, आमिर खान हर तरफ से घिरे हुए नजर आ रहे हैं। बीते दिन रिलीज हुई उनकी फिल्म सितारे जमीन पर ने भले ही उनकी जिंदगी में थोड़ी पॉजिटिविटी बिखेरी हो लेकिन उसकी रिलीज के चंद दिनों बाद एक बार फिर से वो विवादों में फंस गए हैं। असल में आमिर खान के भाई फैसल खान ने उनके बारे में एक बड़ा खुलासा किया है, जिसके बाद सभी हैरान रह गए हैं। फैसल खान ने दावा किया है कि उनके भाई आमिर खान का विदेशी पत्रकार जेसिका हाइन्स के साथ नाजायज रिश्ता था और दोनों का एक बेटा भी है। (इसे भी पढ़ें- आमिर खान का नाजायज रिश्ता हुआ बेनकाब, भाई फैजल खान का खुलासा 'जेसिका संग उसका बच्चा...')

रीना दत्ता थीं आमिर खान की पहली पत्नी... हो चुका है तलाक

Aamir Rina

Image Source: Aamir-Rina

आमिर खान की पहली पत्नी रीना दत्ता थीं, जो उनके घर के करीब ही रहा करती थीं। आमिर खान और रीना की दोस्ती बचपन में हुई थी और दोनों ने जवान होने के बाद शादी करने का फैसला ले लिया। रीना और आमिर ने धूमधाम से शादी की और दोनों को प्यारे-प्यारे दो बच्चे भी हुए। रीना न केवल आमिर का घर संभालती थीं बल्कि उनकी प्रोफेशनल लाइफ में भी खूब मदद करती थीं। आमिर की कई फिल्मों का प्रोडक्शन रीना ने संभाला था। ऐसा बताया जाता है कि बच्चे होने के बाद आमिर-रीना के बीच दूरियां आने लगीं और कुछ सालों के बाद इन दोनों ने तलाक लेने का फैसला ले लिया।

रीना दत्ता को धोखा दे रहे थे आमिर खान

Aamir Faisal

Image Source: Aamir-Faisal

आमिर खान के भाई फैसल खान ने बीते दिन एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की, जिसके दौरान उन्होंने ये खुलासा किया कि एक्टर अपनी पत्नी रीना के साथ शादी में होने के बावजूद भी दूसरी महिलाओं के साथ रिश्ते में थे। फैसल के अनुसार, आमिर जब रीना के साथ शादी में थे तब किरण के साथ लिव-इन-रिलेशनशिप में रहते थे और उसी वक्त उनका जेसिका हाइन्स के साथ भी नाजायज रिश्ता था।

जेसिका हाइन्स के साथ आमिर खान का है नाजायज बच्चा

Aamir illegal child

Image Source: Aamir

फैसल खान ने मीडिया से बात करते हुए बताया है कि आमिर खान और जेसिका का नाजायज रिश्ता चंद रातों तक ही सीमित नहीं रहा। जब ये दोनों रोमांटिक वक्त बिता रहे थे तब जेसिका प्रेग्नेंट भी हो गई थीं। इसके बाद आमिर ने जेसिका से बच्चा गिराने को कहा लेकिन उन्होंने इससे इंकार कर दिया। जेसिका ने अकेले बच्चा पालने का दम दिखाया और उसे लेकर विदेश चली गईं।

किरण राव के साथ की आमिर खान ने दूसरी शादी

Aamir Kiran

Image Source: Aamir-Kiran

रीना दत्ता से तलाक लेने और जेसिका के विदेश चले जाने के बाद आमिर खान ने किरण राव के साथ दोबारा घर बसाया। किरण राव, आमिर की मूवी दिल चाहता के सेट पर असिस्टेंट डायरेक्टर थीं। यहीं से दोनों की दोस्ती हुई और फिर इनमें प्यार हो गया। किरण के साथ भी आमिर की शादी लम्बी न चल सकी और कुछ वक्त पहले इन दोनों ने साथ आकर तलाक का ऐलान किया। आमिर की इस वक्त काफी आलोचना भी हुई थी लेकिन वो कदम आगे बढ़ा चुके थे।

आमिर खान को गौरी में मिला प्यार

Aamir Gauri

Image Source: Aamir-Gauri

फिल्म सितारे जमीन पर की रिलीज के दौरान आमिर खान ने दुनिया को अपनी नई गर्लफ्रेंड गौरी से मिलवाया। गौरी और आमिर काफी सालों से दोस्त थे और इन्होंने पिछले कुछ वक्त के दौरान डेट करने का फैसला लिया। आमिर के अनुसार, उन्हें नहीं पता है कि वो गौरी के साथ शादी करेंगे या नहीं लेकिन उन्हें गौरी के साथ वक्त बिताना पसंद है।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article